बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

न्यूज़ चक्र, बहरोड़। जयपुर–दिल्ली नेशनल हाईवे-48 पर शुक्रवार दोपहर दहमी फ्लाईओवर के पास एलपीजी से भरे टैंकर और ट्रेलर की जोरदार टक्कर ने कुछ देर के लिए सभी की सांसें थमा दीं। टक्कर इतनी तेज थी कि टैंकर का अगला हिस्सा चकनाचूर हो गया और ड्राइवर केबिन में फंस गया।

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया

गनीमत यह रही कि टैंकर में भरी एलपीजी में किसी तरह का रिसाव नहीं हुआ, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। मौके पर जुटे ग्रामीणों और पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए चालक को सुरक्षित बाहर निकाला।

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया

टैंकर चालक इंद्रजीत सिंह, जो गुजरात से एलपीजी लेकर पानीपत जा रहा था, के बाएं पैर में फ्रैक्चर आया है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एहतियातन लोगों को दूर रखा और टैंकर को क्रेन से सुरक्षित हटवाया। कुछ समय के लिए हाईवे पर जाम की स्थिति बनी रही, लेकिन हालात जल्द काबू कर लिए गए।

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।