
अलवर। शहर के निकट स्थित गांव तूलेडा में हेलीकॉप्टर उतरना कौतूहल का विषय बन गया। हैलीकॉप्टर से दुल्हन लेने रवाना हुए दूल्हे को देखने के लिए हेलीपैड के चारों तरफ भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए 12 लाख 50 हजार रुपए खर्च कर दुल्हन लेने उडऩ खटोले से उड़ान भरी। इस नजारे को देखने के लिए लोगों की काफी संख्या में भीड़ हैलीपेड के चारों ओर जमा रही।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हेलीपैड के चारों तरफ पुलिसकर्मी एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन भी मौजूद रहे । दूल्हे के भाई तालिब खान ने बताया कि उसका भाई जेईआरसी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता है, उसकी इच्छा थी कि वह शादी जब ही करेगा जब वह हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेकर आ सके।
परिवारजनों ने उनकी बात को मानते हुए हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लाने का निर्णय किया। आज वह दिन आ ही गया जब वह हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन लेने के लिए उड़ान भरी।
- पावटा के कल्याणपुरा श्री सीताराम मंदिर में शनिवार को होगा संत समागम
- पावटा में व्यावसायिक शिक्षा प्रभारी प्रकाश चंद गुर्जर के निर्देशन में सजी ज्ञानवर्धक व्याख्यानमाला
- पावटा ब्लॉक के प्रागपुरा में भोमिया बाबा का विशाल भंडारा आयोजित
- पावटा क्षेत्र में 50 हजार का रोटावेटर चोरी, पुलिस ने किया मौका मुआयना
- बानसूर : बहन के घर राखी बंधवाने जा रहे युवक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त
