

अलवर। शहर के निकट स्थित गांव तूलेडा में हेलीकॉप्टर उतरना कौतूहल का विषय बन गया। हैलीकॉप्टर से दुल्हन लेने रवाना हुए दूल्हे को देखने के लिए हेलीपैड के चारों तरफ भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी इच्छा पूरी करने के लिए 12 लाख 50 हजार रुपए खर्च कर दुल्हन लेने उडऩ खटोले से उड़ान भरी। इस नजारे को देखने के लिए लोगों की काफी संख्या में भीड़ हैलीपेड के चारों ओर जमा रही।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए हेलीपैड के चारों तरफ पुलिसकर्मी एंबुलेंस और अग्निशमन वाहन भी मौजूद रहे । दूल्हे के भाई तालिब खान ने बताया कि उसका भाई जेईआरसी कंपनी में सॉफ्टवेयर इंजीनियर का काम करता है, उसकी इच्छा थी कि वह शादी जब ही करेगा जब वह हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन को लेकर आ सके।
परिवारजनों ने उनकी बात को मानते हुए हेलीकॉप्टर से दुल्हन को लाने का निर्णय किया। आज वह दिन आ ही गया जब वह हेलीकॉप्टर से अपनी दुल्हन लेने के लिए उड़ान भरी।
- पावटा व प्रागपुरा में 13 साल बाद शनिवार को मनाई जाएगी शनि जयंती मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सनसनीखेज वारदात : पति ने सोती पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या
- कोटपूतली: कुश्ती का अभ्यास कर रहे बच्चों के बीच पहुंची कलेक्टर, सहज संवाद के बीच सुविधाओं का दिया आश्वासन
- शराब कारोबारियों का खुलासा: धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब
- पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार