Accident: चलते ट्रोले के कुंदे में फंसा मोटरसाईकिल सवार, महिला गंभीर घायल

न्यूज चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली पुलिस कंट्रोल रूप से 200 मीटर की दूरी पर सहकारी समिति के सामने आज एक चलते ट्रोले से मोटरसाईकिल भिड़ जाने से उस पर सवार महिला व पुरूष घायल हो गए। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिसे कोटपूतली के राजकीय बीडीएम अस्पताल से जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया है।


आपको बता दें कि प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक एक ट्रोला कोटपूतली मुख्य चैराहे से सर्विस लाईन पर दिल्ली की तरफ जा रहा था और दूसरी तरफ से एक मोटरसाईकिल आ रही थी। बताया गया है कि मोटरसाइ्रकिल सवार पुलिये की दीवार के साथ था और उसी तरफ संभवतः ट्रोले ने साईड दबा दी या मोटरसाईकिल सवार का कोई कपड़ा ट्रोले में उलझने से हादसा हुआ। हालांकि इस हादसे में महिला गंभीर रूपा से घायल हो गई है, जिसे कोटपूतली के राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल से जयपुर के लिए रैफर कर दिया गया है।


बीडीएम पुलिस चैकी प्रभारी भवानी सिंह ने बताया कि मोटरसाइ्रकिल चालक विजय पुत्र कैलाश चंद मेघवाल, निवासी नेता का बास, जिला जयपुर के कोई चोट नहीं लगी है। वहीं लक्ष्मी देवी पत्नी अभय सिंह मेघवाल, निवासी गोला का बास, बहरोड़, जिला अलवर को सर में गंभीर चोट लगी है, जिसे जयपुर के एसएमएस अस्पताल रैफर कर दिया गया है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।