अलवर ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक एसीबी ट्रैप, पढ़िए पूरा मामला

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जयपुर एसीबी ने वर्ष 2021 में दूसरी बड़ी कार्यवाही करते हुए अलवर में आज एक आरपीएस अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी मिली है कि अलवर ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक सपात खान रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिए गए हैं।

एसीबी एएसपी संजीव नैन ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पुलिस उपाधीक्षक सपात खान ने एक परिवादी से किसी मामले में नामजद आरोपियों के नाम हटाने की एवज में ड्राइवर असलम के मार्फत 3 लाख रूपए की मांग की थी, जिसमें सत्यापन के बाद एसीबी ने जाल बिछाकर अलवर ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक व उनके ड्राइवर को रिश्वत की राशि के साथ गिरफ्तार कर लिया है।

अलवर ग्रामीण पुलिस उपाधीक्षक एसीबी ट्रैप, पढ़िए पूरा मामला

डीजी बीएल सोनी, एडीजी दिनेश एमएन के निर्देश पर एसीबी एएसपी संजीव नैन व डीएसपी चित्रगुप्त महावर ने अपनी टीम के साथ यह कार्यवाही की। एएसपी संजीव नैन ने बताया कि परिवादी ने अरावली थाना विहार थानाधिकारी जहीर अब्बास को भी आरोपी बनाया है जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।