Nikay Chunav 2021: 90 निकायों में आचार संहिता लागू, होगें चुनाव

निकाय चुनाव 2021: 20 जिलों के 90 निकायों में चुनाव की घोषणा कर दी गई है । इस घोषणा के साथ 20 जिलों में आचार संहिता…

जयपुर । राजस्थान के राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से प्रदेश के 20 जिलों की 90 निकायों के लिए आम चुनाव की घोषणा मंगलवार को कर दी गई है । 28 जनवरी को यहां मतदान होगा और 31 जनवरी को मतगणना के बाद नतीजों की घोषणा कर दी जायेगी। Nikay Chunav कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही प्रदेश में आदर्श चुनाव संहिता लागू हो गई है।


राजस्थान की 20 जिलों की 87 नगरीय निकायों के आम चुनाव होने शेष हैं। इसके अतिरिक्त राजसमंद जिले की नगर परिषद राजसमंद और टोंक जिले की नगरपालिका मालपुरा और टोडारायसिंह का कार्यकाल भी माह जनवरी 2021 में समाप्त हो रहा है। इस प्रकार आयोग की ओर से कुल 90 नगरीय निकायों के आम चुनाव कराये जाने हैं।

नगरपालिका चुनावों के बाद देखें पार्षदों का स्वागत -सम्मान

Meaning of love…चल प्यार करें…


9 नगरपरिषद एवं 80 नगरपालिकाओं में चुनाव

निर्वाचन आयोग ने 20 जिलों की कुल 90 नगर निकायों के आम चुनाव कराने का निर्णय लिया है। इन 90 नगरीय निकायों में एक नगर निगम 09 नगरपरिषद और 80 नगरपालिका शामिल हैं।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।