Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Anju Bobby George Video | पदक विजेता ‘पूर्व एथलिट’ अंजू का बड़ा बयान- गलत युग में थी, मौजूदा एथलीटों …
  • SPORTS

Anju Bobby George Video | पदक विजेता ‘पूर्व एथलिट’ अंजू का बड़ा बयान- गलत युग में थी, मौजूदा एथलीटों …

News Chakra December 26, 2023
Anju-Bobby-George-Video-पदक-विजेता-पूर्व-एथलिट-अंजू.webp

modi-george

Loading

नयी दिल्ली: विश्व एथलेटिक्स चैपियनशिप में भारत (India) की पहली पदक विजेता अंजू बॉबी जॉर्ज (Anju Bobby George) ने देश में खेलों को बढ़ावा देने और बदलाव के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Ranendra Modi) की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने ‘गलत युग में’ प्रतिस्पर्धा की। क्रिसमस के मौके पर प्रधानमंत्री आवास पर आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए लंबी कूद की महान खिलाड़ी अंजू ने कहा, ‘‘एक खिलाड़ी के रूप में मैंने लगभग 25 वर्षों तक प्रतिस्पर्धा की और मैं बहुत सारे बदलाव देख रही हूं। जब मैंने 20 साल पहले भारत को पहला वैश्विक पदक दिलाया था तो मेरा विभाग भी मुझे पदोन्नति देने के लिए तैयार नहीं था।”

This is what a retired athlete Anju Bobby George had to say about the transformation of Indian sports culture under Modi Govt

pic.twitter.com/aH4mZw2oQf

— Rishi Bagree (@rishibagree) December 25, 2023

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन नीरज (चोपड़ा) के पदक जीतने के बाद मैंने बदलाव देखे हैं… जिस तरह से हम जश्न मना रहे हैं… मैं उनसे ईर्ष्या करती हूं क्योंकि मैं गलत युग में थी।” पेरिस में 2003 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में महिलाओं की लंबी कूद स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने वाली अंजू ने महिला सशक्तिकरण के बारे में बात की और यह भी बताया कि कैसे देश अब एथलीटों की उपलब्धियों का भी जश्न मनाता है। उन्होंने कहा, महिला सशक्तिकरण अब सिर्फ एक शब्द नहीं है। हर भारतीय लड़की सपने देखने के लिए तैयार है और उन्हें पता है कि उनके सपने सच होंगे।”

प्रधानमंत्री ने क्रिसमस के मौके पर ईसाई समुदाय के साथ बातचीत की और अंजू इस कार्यक्रम में शामिल होने वाले प्रमुख लोगों में शामिल थीं। अंजू ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि निकट भविष्य में हम (खेल जगत में) शीर्ष पर होंगे।” अपनी अन्य उपलब्धियों में अंजू ने 2003 के एफ्रो-एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता और 2004 के एथेंस ओलंपिक खेलों में 6.83 मीटर का अपना व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया जिससे वह पांचवें स्थान पर रहीं थी। उन्हें 2002 में अर्जुन पुरस्कार, 2003 में खेल रत्न और 2004 में चौथे सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार पद्मश्री से सम्मानित किया गया। (एजेंसी)

यह भी पढ़ें



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs SA Test | आज सेंचुरियन में टीम इंडिया-दक्षिण अफ्रीका का घमासान, जानें भारत का रिकॉर्ड, पिच रि…
Next: IPL Title Rights | BCCI का फरमान, IPL में नहीं चलेगा Made In China!

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

Vikas Verma May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

Vikas Verma May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

  • Kotputli

कोटपूतली: कुश्ती का अभ्यास कर रहे बच्चों के बीच पहुंची कलेक्टर, सहज संवाद के बीच सुविधाओं का दिया आश्वासन

Vikas Verma May 12, 2026
sharab gyapan
  • Kotputli

शराब कारोबारियों का खुलासा: धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

Vikas Verma May 12, 2026
image_editor_output_image1860776874-17785577225655186701792460120170.jpg
  • Top news

पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image-274630443-17785571517866019317925944684333.jpg
  • Top news

पावटा में मनाया जाएगा बाबा हरदेव सिंह का समर्पण दिवस

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.