राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अजमेर द्वारा मंगलवार को घोषित कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में ग्राम मीरापुर फॉर्म (द्वारिकपुरा) निवासी छात्र आशीष पुत्र सतवीर यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.67 प्रतिशत अंक हासिल कर अपने गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

आशीष ने कुल 600 में से 574 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल है। परिवारजनों, ग्रामीणों और मित्रों ने उन्हें बधाइयाँ देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
आशीष की इस कामयाबी के पीछे उनकी निरंतर मेहनत, अनुशासन और लक्ष्य के प्रति समर्पण झलकता है। सीमित संसाधनों के बावजूद उन्होंने यह साबित कर दिया कि यदि इरादे मजबूत हों तो हर कठिनाई को पार किया जा सकता है।
इस अवसर पर युवा नेता कृष्ण सांपला भैंसलाना एवं संदीप यादव द्वारिकपुरा ने भी आशीष की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे होनहार विद्यार्थी समाज और क्षेत्र के लिए प्रेरणा स्रोत होते हैं। उन्होंने आशीष के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगे भी इसी तरह सफलता प्राप्त करने की शुभकामनाएं दी।


