Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Ashwin On Rohit Sharma | रोहित के समर्थन में उतरे अश्विन, कहा- उन्हें शतक बनाना सिखाने की जरूरत नही
  • SPORTS

Ashwin On Rohit Sharma | रोहित के समर्थन में उतरे अश्विन, कहा- उन्हें शतक बनाना सिखाने की जरूरत नही

News Chakra November 23, 2023
Ashwin-On-Rohit-Sharma-रोहित-के-समर्थन-में-उतरे.webp

ashwin and rohit sharma

अश्विन और रोहित शर्मा (PIC Credit:X)

Loading

मुंबई: भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) ने गुरूवार को अपने कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) का समर्थन करते हुए कहा कि उन्हें शतक (Century) बनाना सिखाने की जरूरत नहीं है। आस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ विश्व कप (World Cup 2023) फाइनल में आक्रामक शुरूआत को बड़े स्कोर में नहीं बदलने के लिए रोहित की आलोचना की जा रही है। रोहित पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार लय में थे और भारत ने शीर्ष क्रम में उनके प्रदर्शन की बदौलत ही धमाकेदार शुरूआत की। उन्होंने 125 के शानदार स्ट्राइक रेट से 11 मैच में 597 रन बनाये।

रोहित फाइनल में ग्लेन मैक्सवेल को बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में जिस तरह आउट हुए, उसकी कुछ तबकों में आलोचना की जा रही है। उन्होंने 31 गेंद में 47 रन की पारी खेली जिससे मजबूत नींव बनी लेकिन टीम इसका फायदा नहीं उठा सकी। अश्विन ने कहा, ‘‘हर कोई पीछे से कह रहा है कि अगर वह खेलता रहता तो 100 रन बना सकता था लेकिन यह उनकी इच्छाशक्ति थी कि टीम इस तरह का खेल दिखा सकी। रोहित शर्मा को शतक बनाना सिखाने की जरूरत नहीं है , वह काफी शतक बना चुके हैं लेकिन यह जज्बा है जो मायने रखता है।”  

इस अनुभवी ऑफ स्पिनर ने यह भी खुलासा किया कि पिछले रविवार को फाइनल में आस्ट्रेलिया के पहले गेंदबाजी करने के फैसले से भी वह हैरान थे लेकिन साथ ही पैट कमिंस और चयनकर्ता जॉर्ज बेली की अहमदाबाद की पिच बखूबी पढ़ने के लिए प्रशंसा की। आस्ट्रेलिया ने फाइनल में भारत को कई मोर्चों पर पछाड़कर छठी बार विश्व कप जीता । अश्विन ने गुरूवार को अपने यूट्यूब वीडियो में कहा, ‘‘आस्ट्रेलिया ने फाइनल में शानदार खेल दिखाया। मैं उनकी रणनीति देखकर हैरान रह गया। आस्ट्रेलिया के फैसले से मैं व्यक्तिगत रूप से हैरान हो गया क्योंकि जैसा उनका इतिहास है, वे फाइनल में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हैं।”  

यह भी पढ़ें

उन्होंने कहा, ‘‘मैं भगवान से प्रार्थना कर रहा था कि आस्ट्रेलिया को ऐसा ही करना चाहिए क्योंकि कई लोग यह नहीं समझते कि अहमदाबाद की मिट्टी ओडिशा की तरह थी। यह ऐसी ही थी जैसी देश के पूर्वोत्तर हिस्से से ली गयी कोई भी मिट्टी होती क्योंकि अगर कोई और पिच घुटने तक उछाल लेगी तो इस तरह की पिच पिंडली तक लेगी।” अश्विन ने यह भी कहा कि द्विपक्षीय श्रृंखलाओं की संख्या के कारण भारत दुनिया का ‘क्रिकेट केंद्र ‘ बन गया है और साथ ही इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में खेलकर विदेशी खिलाड़ी पिच और परिस्थितियों से वाकिफ हो रहे हैं।  

उन्होंने कहा, ‘‘मैं देख रहा था कि पारी के बीच में पिच टूट रही थी । मैं आस्ट्रेलिया के मुख्य चयनकर्ता जॉर्ज बेली से मिला और पूछा कि आपने हमेशा की तरह टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला क्यों नहीं किया?” उन्होंने कहा, ‘‘इस पर उनका जवाब था, हम आईपीएल में खेल चुके हैं और लंबे समय से द्विपक्षीय श्रृंखलायें भी खेल रहे हैं और हमारे अनुभव के अनुसार लाल मिट्टी टूटती है लेकिन काली मिट्टी दूधिया रोशनी में बल्लेबाजी के लिए बेहतर हो जाती है।” (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs AUS 1st T20 LIVE | विशाखापट्टनम में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टी20 मैच, जल्द होगा टॉस
Next: IND vs ENG Test Series | इंग्लैंड ने शुरू की भारत दौरे के लिए तैयारी, ग्रीम स्वान कर रहे स्पिनर गेंद…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1835225720-1773337029023984158120948075618.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ईंधन व एलपीजी संकट को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन शुक्रवार को

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026
image_editor_output_image2056169017-17733365472063336753001714468594.jpg
  • Top news

राजस्थान सरकार की मुख्यमंत्री साइकिल योजना से खिले छात्राओं के चेहरे; मुखराम धनकड़ बोले — शिक्षित बेटी दो परिवार संवारती है

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026
image_editor_output_image1670889614-17733349869456906601426932026753.jpg
  • Top news

पावटा में हॉस्पिटल की रक्त जांच व्यवस्था पर बड़ा सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026
image_editor_output_image-771242118-1773332131476441758201466998990.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले से आईएएस में चयनित हिमांशु निमोरिया का अभिनंदन

Rajesh Kumar Hadia March 12, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.