Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • Ashwin Records | अश्विन का बड़ा कारनामा! बने ‘1000 रन और 100 विकेट’ लेने वाले टेस्ट इतिहास के पहले एश…
  • SPORTS

Ashwin Records | अश्विन का बड़ा कारनामा! बने ‘1000 रन और 100 विकेट’ लेने वाले टेस्ट इतिहास के पहले एश…

News Chakra February 23, 2024
Ashwin-Records-अश्विन-का-बड़ा-कारनामा-बने-1000-रन.webp

Ashwin is the first Asian player in Test history to take 1000 runs and 100 wickets against any opponent.

अश्विन (PIC Credit: X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में चौथा टेस्ट मैच (IND Vs ENG 4th Test) खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारत ने अपनी पकड़ बना ली है। इंग्लैंड को शुरूआती झटके देकर टीम इंडिया (Team India) पहले दिन मजबूत दिखाई दे रही है। ऐसे में भारत के स्टार गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन (R. Ashwin) ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ विकेटों का शतक (R. Ashwin 100 Wicket) लगा दिया है। 

इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट 

रांची टेस्ट रविचंद्रन अश्विन के लिए यादगार बन गया है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट फॉर्मेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए है। मैच में अश्विन ने जॉनी बेयरस्टो को आउट करते ही यह उपलब्धि हासिल की है। वह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट लेने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए है। इससे पहले कोई भी भारतीय गेंदबाज इंग्लैंड के खिलाफ 100 विकेट तक नहीं पहुंचा था। आपको बता दें कि हाल ही अश्विन ने अपने 500 टेस्ट विकेट पूरे किए है।  

RAVI ASHWIN COMPLETES 100 WICKETS AGAINST ENGLAND IN TEST CRICKET ….!!!! pic.twitter.com/IBL5u2dtoC

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) February 23, 2024

विकेट का शतक 

अश्विन ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 टेस्ट की 41 पारियों में अपने 100 विकेट पूरे किए है। ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन ने इंग्लैंड के खिलाफ 100 या उससे अधिक विकेट लिए हैं। शेन वार्न ने 72 पारियों में 195 विकेट लेकर यह रिकॉर्ड बनाया है। आश्विन इंग्लैंड और भारत के बीच हुए टेस्ट मैचों में 100 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज है। इस लिस्ट में उनसे आगे सिर्फ जेम्स एंडरसन हैं, जिनके नाम 145 विकेट हैं।

1000 रन और 100 विकेट लेने वाले अश्विन  

इतना ही नहीं अश्विन किसी प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 1000 रन और 100 विकेट लेने वाले पहले एशियाई खिलाड़ी हैं। यह रिकॉर्ड भी उन्होंने अपने नाम कर लिया है। उनसे पहले अब तक किसी भी एशिया के खिलाड़ी ने यह कारनामा नहीं किया है। 

ASHWIN IS THE FIRST ASIAN PLAYER TO HAVE 1000 RUNS & 100 WICKETS AGAINST AN OPPONENT IN TEST HISTORY. 🤯🇮🇳 pic.twitter.com/3UFk0yagTy

— Johns. (@CricCrazyJohns) February 23, 2024

टेस्ट में प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ 1000 रन + 100 विकेट

  • जॉर्ज गिफेन बनाम इंग्लैंड 
  • मोनी नोबल बनाम इंग्लैंड
  • विल्फ्रेड रोड्स बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • गारफील्ड सोबर्स बनाम इंग्लैंड
  • इयान बॉथम बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • स्टुअर्ट ब्रॉड बनाम ऑस्ट्रेलिया
  • आर अश्विन बनाम इंग्लैंड

अश्विन का टेस्ट करियर 

रविचंद्रन अश्विन के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया था। वह अपने टेस्ट करियर में अभी तक 500 से ज़्यादा विकेट ले चुके है। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में अब तक 34 बार 5 विकेट हॉल भी पूरा किया है। वह टेस्ट में अनिल कुंबले (619) के बाद दूसरे सबसे ज़्यादा विकेट वाले भारतीय गेंदबाज हैं।

यह भी पढ़ें

भारत टेस्ट सीरीज में आगे  

जानकारी के लिए बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में अब तक तीन मुकाबले खेले जा चुके हैं। जहां पहले टेस्ट में इंग्लैंड ने जबकि बाकि के दो टेस्ट में भारत ने जीत दर्ज की है। इस सीरीज में फ़िलहाल टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है। रांची टेस्ट में टीम इंडिया जीत दर्ज कर अजय बढ़त हासिल करने की पूरी कोशिश करेगी। जबकि इंग्लैंड टीम भी सीरीज में बरक़रार रहने की प्रयास करेगी। 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: IND vs ENG 4th Test Live | रांची में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया ने इंग्लैंड को दिये कई झटके, प…
Next: Akash Deep | डेब्यू टेस्ट में आकाश दीप ने दिखाया दम, इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर को किया तहस-नहस

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.