Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • AUS VS PAK | अपनी आखिरी पारी में वार्नर ने जड़ा अर्धशतक, पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल
  • SPORTS

AUS VS PAK | अपनी आखिरी पारी में वार्नर ने जड़ा अर्धशतक, पाकिस्तान का हुआ बुरा हाल

News Chakra January 6, 2024
AUS-VS-PAK-अपनी-आखिरी-पारी-में-वार्नर-ने.webp

डेविड वॉर्नर के करियर की आखिरी पारी

डेविड वॉर्नर के करियर की आखिरी पारी

Loading

सिडनी: डेविड वार्नर (David Warner) ने अपने घरेलू मैदान पर 57 रन बनाकर 112 टेस्ट मैच (Test Match) के अपने करियर का अंत किया, जबकि आस्ट्रेलिया (Australia) ने शनिवार को यहां तीसरे और अंतिम टेस्ट क्रिकेट मैच (Test Cricket Match) में पाकिस्तान (Pakistan) को आठ विकेट से हराकर तीन मैचों की श्रृंखला में क्लीन स्वीप (clean Sweep) करके इस दिग्गज सलामी बल्लेबाज को शानदार विदाई दी। ऑस्ट्रेलिया (Australia) जब लक्ष्य से केवल 11 रन दूर था तब वार्नर को साजिद खान ने पगबाधा आउट (Out) किया। जब वह सिडनी (Sydney) क्रिकेट ग्राउंड से पवेलियन (Pavilion) की तरफ बढ़ रहे थे तब दर्शकों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। 

David Warner has retired from Test cricket with a 57…!!!

An outstanding career comes to an end, one of the legends of the game. Thank you, Davey…!!! 🫡⭐ pic.twitter.com/BYUll3ErbK

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 6, 2024

 

David Warner has retired from Test cricket with a 57…!!!

An outstanding career comes to an end, one of the legends of the game. Thank you, Davey…!!! 🫡⭐ pic.twitter.com/BYUll3ErbK

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 6, 2024

ऑस्ट्रेलिया की पारी में वह आउट होने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। साजिद ने इससे पहले सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा को भी पगबाधा आउट किया था। ख्वाजा खाता भी नहीं खोल पाए। ऑस्ट्रेलिया के सामने 130 रन का लक्ष्य था जो उसने दो विकेट खोकर हासिल कर दिया। वार्नर के अलावा मार्नस लाबुशेन (नाबाद 62) ने भी अर्धशतक जमाया जबकि स्टीव स्मिथ चार रन बनाकर नाबाद रहे।

दूसरी पारी में सिमटा पाकिस्तान

पाकिस्तान ने अपनी पहली पारी में 313 रन का अच्छा स्कोर खड़ा किया था जिसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 299 बनाए। पाकिस्तान की टीम दूसरी पारी में 115 रन पर आउट हो गई थी। पाकिस्तान ने सुबह अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 68 रन से आगे बढ़ाई। मैच के तीसरे दिन जोश हेजलवुड (16 रन देकर 4 विकेट) ने पाकिस्तान की बल्लेबाजी को झकझोरा था। मैच के चौथे दिन मोहम्मद रिजवान (28) और आमिर जमाल (18) ने आठवें विकेट के लिए 42 रन जोड़कर कुछ देर संघर्ष किया। 

Shan Masood presented Pakistan’s signed Jersey to David Warner. pic.twitter.com/VRWwhgJiQe

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 6, 2024

यह भी पढ़ें

नाथन लियोन ने रिजवान को लेग स्लिप में कैच आउट कराकर यह साझेदारी तोड़ी, इसके बाद पाकिस्तान की पारी सिमटने में देर नहीं लगी। लियोन ने हसन अली का विकेट लेकर पाकिस्तान की पारी का अंत किया। लियोन ने 36 रन देकर 3 विकेट लिए। ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इससे पहले वॉर्नर की अगुवाई में मैदान पर कदम रखा था। ऑस्ट्रेलिया ने पर्थ में खेला गया पहला टेस्ट मैच 360 रन से और मेलबर्न में खेला गया दूसरा टेस्ट मैच 79 रन से जीता था।

(एजेंसी)

David Warner got emotional during his farewell speech.

Thank you for all the awesome memeorie, Davey…!!! pic.twitter.com/MB230KpZbX

— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) January 6, 2024

 



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली- बहरोड़ जिला कलेक्टर होंगी कल्पना अग्रवाल, 72 IAS और 121 RAS अधिकारियों के तबादले
Next: Who is Vaibhav Suryavanshi | 12 साल में रणजी डेब्यू करने वाले बिहार के ‘सचिन’ वैभव सूर्यवंशी की उम्र…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1662342255-17732083229993901168270670237068.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के प्रागपुरा में सड़क पर जलभराव व कीचड़ से लोगों की बढ़ी परेशानी

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-38779454-17732035273301245713708383399784.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के बीट कांस्टेबल व आसूचना कर्मी निलंबित, बनाड़ी बांध से मशीनें-डम्पर जब्त

Rajesh Kumar Hadia March 11, 2026
image_editor_output_image-1061807105-17731633646301172702053558683.jpg
  • Top news

पावटा के उपेन्द्र भारद्वाज को पीएचडी की उपाधि, आयुर्वेद में किया महत्वपूर्ण शोध

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
image_editor_output_image903673362-17731622119307576383375759243781.jpg
  • Top news

पावटा – प्रागपुरा शहरी क्षेत्र में सफाई व्यवस्था ठप, मुख्य बाजार सहित वार्डों में गंदगी के ढेर

Rajesh Kumar Hadia March 10, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.