Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • SPORTS
  • BAN vs NZ 2nd Test | न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करना चाहेगा बांग्लादेश, टेस्ट सीरीज जीतने…
  • SPORTS

BAN vs NZ 2nd Test | न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज करना चाहेगा बांग्लादेश, टेस्ट सीरीज जीतने…

News Chakra December 5, 2023
BAN-vs-NZ-2nd-Test-न्यूजीलैंड-के-खिलाफ-ऐतिहासिक.webp

BAN vs NZ Test Series

बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज (PIC Credit: BAN X)

Loading

मीरपुर (बांग्लादेश): बांग्लादेश की टीम न्यूजीलैंड (BAN vs NZ Test Series) के खिलाफ बुधवार से यहां शुरू हो रहे दूसरे और अंतिम क्रिकेट टेस्ट में उतरेगी तो उसकी नजरें मेहमान टीम के खिलाफ पहली टेस्ट श्रृंखला जीतने पर होंगी। मेजबान टीम के मुख्य कोच चंडिका हथुरुसिंघा (Chandika Hathurusingha) ने साथ ही अपने खिलाड़ियों को आत्ममुग्धता से बचने के प्रति चेताया। बांग्लादेश ने सिलहट में पहला टेस्ट 150 रन से जीता और अब उसकी नजरें न्यूजीलैंड (New Zealand) के खिलाफ एतिहासिक टेस्ट श्रृंखला जीतने पर टिकी हैं।

बांग्लादेश ने दो टेस्ट मैच की श्रृंखला में शीर्ष टीमों के बीच अब तक सिर्फ जिंबाब्वे और वेस्टइंडीज के खिलाफ ही श्रृंखला जीती है। सिलहट टेस्ट में जीत बांग्लादेश की न्यूजीलैंड के खिलाफ 18 मैच में सिर्फ दूसरी जीत है। टीम की जीत में दूसरी पारी में कप्तान नजमुल हुसैन शंटो के शतक की महत्वपूर्ण भूमिका रही। शंटो इस दौरान कप्तान के रूप में अपने पहले ही मैच में शतक जड़ने वाले बांग्लादेश के पहले क्रिकेटर बने।

यह भी पढ़ें

हथुरुसिंघा ने कहा, ‘‘कप्तानी और नेतृत्वक्षमता दो अलग चीजें हैं। उसकी(शंटो) कप्तानी शानदार थी। रणनीतिक रूप से वह शानदार था। वह मैच में अधिकांश समय एक कदम आगे रहा। उसने प्रभावशाली क्षेत्ररक्षण सजाया। कभी कभी पारंपरिक लेकिन काफी प्रभावशाली।” उन्होंने कहा, ‘‘उसकी नेतृत्वक्षमता भी शानदार थी। उसने अपने प्रदर्शन से उदाहरण पेश किया। मुझे लगता है कि उसका भविष्य उज्जवल है।”

बाएं हाथ के स्पिनर ताइजुल इस्लाम ने पहले टेस्ट में 184 रन देकर 10 विकेट चटकाए और मीरपुर में भी टीम को उनसे काफी उम्मीदें होंगी जहां की पिच पारंपरिक रूप से धीमी और असमान उछाल वाली होती है। इस बीच न्यूजीलैंड के कप्तान टिम साउथी ने कहा कि अगर उन्हें बांग्लादेश के खिलाफ पहली बार श्रृंखला गंवाने से बचना है तो स्पिनरों को अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी।

पहले टेस्ट में बांग्लादेश के स्पिनरों ने 2.48 रन प्रति ओवर की गति से रन देते हुए 18 विकेट चटकाए जबकि न्यूजीलैंड के स्पिनरों ने 3.73 रन प्रति ओवर की गति से रन देते हुए 14 विकेट हासिल किए। न्यूजीलैंड के शीर्ष स्पिनर एजाज पटेल और ईश सोढ़ी का मैच में सीमित प्रभाव रहा और टीम उनकी जगह रचिन रविंद्र और मिशेल सेंटनर को मौका दे सकती है। (एजेंसी)



PC : enavabharat

News Chakra

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Sanju Samson Century | विजय हजारे ट्रॉफी में केरला को मिली हार, संजू सैमसन का विस्फोटक शतक बेकार
Next: IND vs SA Series | साउथ अफ्रीका के लिए भारतीय खिलाड़ियों ने भरी उड़ान, बाद में टीम से जुड़ेंगे रोहित-को…

Related Stories

मिचेल-स्टार्क-को-चढ़ा-फ्रेंचाइजी-क्रिकेट-खेलने-का-खुमार.jpg
  • SPORTS

| मिचेल स्टार्क को चढ़ा फ्रेंचाइजी क्रिकेट खेलने का खुमार, क्रिकेट के एक फॉर्मेट को कह सकते हैं अलवि…

News Chakra May 27, 2024
गूगल-मना-रहा-IPL-2024-फाइनल-का-जश्न-शेयर.jpg
  • SPORTS

| गूगल मना रहा IPL 2024 फाइनल का जश्न, शेयर किया गजब का डूडल – Hindi News | Live News in Hindi

News Chakra May 26, 2024
फीफा-विश्व-कप-क्वालीफायर-कुवैत-के-खिलाफ-भारतीय-टीम.jpg
  • SPORTS

| फीफा विश्व कप क्वालीफायर: कुवैत के खिलाफ भारतीय टीम का ऐलान, सुनील छेत्री खेलेंगे करियर का आखिरी म…

News Chakra May 24, 2024
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.