जिला कोटपूतली बहरोड के बानसूर के गिरधारी दास मंदिर के पास का है मामला
न्यूज़चक्र, बानसूर, 19 मार्च। गिरधारी दास मंदिर के पास मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें पांच लोग घायल हो गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल बजरंग शर्मा (50) पुत्र बसंती लाल, निवासी श्यामपुरा को रोटी बैंक की निशुल्क एंबुलेंस से बानसूर के उपजिला अस्पताल ले जाया गया।
डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद बजरंग शर्मा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें कोटपुतली के हायर सेंटर रेफर कर दिया। अन्य घायलों को भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकें तेज गति में थीं, जिससे यह टक्कर हुई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।
विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।
उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।