
न्यूज़ चक्र। बहरोड़ की तनवी ने राज्य ताइक्वांडो प्रतियोगिता में जीता गोल्ड मेडल है. क्षेत्र के कारोड़ा ग्राम निवासी तनवी यादव पुत्री नीरज यादव ने बीकानेर में राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित 66 वीं ताइक्वांडो राज्य स्तर प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीतकर राठ क्षेत्र का नाम रोशन किया। तन्वी यादव ने 6 से 9 नवंबर की जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भी गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।
आपको बता दे कि तनवी इससे पहले भी अनेक प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल प्राप्त कर चुकी है। छात्रा ने बताया की उसने अपनी शिक्षिका कमलेश यादव के दिशा निर्देशानुसार तैयारी करके इस सफलता में मुकाम हासिल किया है। कोच राहुल ने बताया कि पूरे अलवर जिले में तनवी एकमात्र छात्रा है जिनका इस ताइक्वांडो प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर चयन हुआ है।
तनवी का कहना है कि वह अपनी मेहनत से राठ क्षेत्र के साथ- साथ अपने देश का भी नाम रोशन करेगी।
- पावटा क्षेत्र में सालासर क्रेशर के पास दो विधि से संघर्षरत बालक निरुद्ध, दो देशी कट्टे, दो जिंदा कारतूस बरामद, बिना नंबर की बोलेरो कैंपर जब्त
- पावटा उपखंड में सामाजिक समरसता का प्रतीक बना प्रागपुरा का गोगाजी मंदिर
- पावटा क्षेत्र के पीएम श्री महात्मा गांधी स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर, ‘कोर्ट वाली दीदी’ पेटी की शुरुआत
- पावटा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी बुद्धराम 48 घंटे की तलाश के बाद दिल्ली में सकुशल मिले
- राजस्थान – हरियाणा सीमा के बाबा रामेश्वरदास धाम में प्राचीन आदमकद प्रतिमा हटाने से विवाद गहराया
