Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Shahpura
  • नहीं रहे भाबरू थानाधिकारी अतर सिंह, रोल कॉल के दौरान आया था साइलेंट अटैक
  • Rajasthan News
  • Shahpura
  • VIRAT NAGAR

नहीं रहे भाबरू थानाधिकारी अतर सिंह, रोल कॉल के दौरान आया था साइलेंट अटैक

News Chakra March 9, 2023
भाबरू थानाधिकारी अतर सिंह

मधुर व्यवहार व शालीनता के लिए याद किए जाएंगे भाबरू थानाधिकारी अतर सिंह

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। भाबरू थानाधिकारी अतर सिंह यादव का इलाज के दौरान एसएमएस अस्पताल में बुधवार रात निधन हो गया। थानाधिकारी को 2 मार्च की शाम थाने में पुलिसकर्मियों के रोल कॉल के दौरान दिशा निर्देश देते समय साइलेंट अटैक आया, जिस पर उन्हें तुरंत निकटवर्ती शाहपुरा के रजनीश अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां से इलाज के बाद उन्हें जयपुर हॉर्ट हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया। थाने से प्राप्त सूचना के मुताबिक इसके बाद उन्हें जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां बुधवार देर रात उन्होंने अंतिम सांस ली।

भाबरू थानाधिकारी अतर सिंह

थानाधिकारी अतर सिंह के निधन का समाचार सुनकर कस्बे में शोक की लहर है। हर कोई उनके द्वारा सुलझाए गए मामलों व कार्य व्यवहार, कार्यकुशलता की चर्चा कर रहे हैं। सब इंस्पेक्टर अतर सिंह पुराने जमीनी विवाद को सुलझाने व समझौता कराने में माहिर माने जाते थे।

थानाधिकारी अतर सिंह मूलतः अलवर के शाहजहांपुर के फूसापुर गांव के रहने वाले थे और वर्ष 2021 से जयपुर ग्रामीण के भाभरू थाना अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। थानाधिकारी अतर सिंह अपने पीछे एक बेटा व दो बेटियां छोड़ कर गए हैं। महज 54 साल की उम्र में यूं अचानक छोड़ कर जाना हर किसी को स्तब्ध कर रहा है। थानाधिकारी अतर सिंह अपने मधुर व्यवहार व कार्यकुशलता के लिए हमेशा जाने जाते रहेंगे।

राजस्थान के अन्य समाचारों के लिए यहाँ क्लिक करें – Rajasthan News

Video News देखने के लिए क्लिक करें – न्यूज़ चक्र

  • बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
  • राजस्थान के अलवर-जयपुर रोड पर सड़क किनारे बैठा दिखा पैंथर
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पैंथर का वीडियो बनाते रहे लोग, उधर हालत थी गंभीर — रेस्क्यू के बाद पावटा पहुंचते ही निकला मृत
  • पावटा की नील कमल पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने 95% अंक लाकर किया कमाल
  • पावटा उपखंड क्षेत्र के बुचारा में तेंदुए का रेस्क्यू , क्रेशरों के पास टहलता दिखा था तेंदुआ

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: बहरोड़ के खोहरी गांव में धुलण्डी के दिन बहा खून, युवक पर फायरिंग, मौत !
Next: कैफे पॉइंट्स के बाद अब ब्यूटी पारलर्स पर सवाल ! पार्लर संचालिका पर जबरन ‘इज्जत लुटवाने’ का मामला दर्ज

Related Stories

image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-30209236-17743789327123113776049148530612.jpg
  • Top news

बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1569806138-1774377539193251419138345088045.jpg
  • Top news

राजस्थान के अलवर-जयपुर रोड पर सड़क किनारे बैठा दिखा पैंथर

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-591712794-17743759952995176551261591978715.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पैंथर का वीडियो बनाते रहे लोग, उधर हालत थी गंभीर — रेस्क्यू के बाद पावटा पहुंचते ही निकला मृत

Rajesh Kumar Hadia March 24, 2026
image_editor_output_image273561115-17743719712975203959742145309035.jpg
  • Top news

पावटा की नील कमल पब्लिक स्कूल के दो छात्रों ने 95% अंक लाकर किया कमाल

Rajesh Kumar Hadia March 24, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.