
न्यूज़ चक्र। अलवर के बहरोड़ के खोहरी गांव में मंगलवार को धुलण्डी के त्यौहार के दौरान अज्ञात बदमाशों ने संजय उर्फ मुन्ना खोहरी नाम के एक शख्स को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि युवक को 3 से 5 गोली लगी है। घायल युवक को बहरोड के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
बहरोड़ पुलिस ने बताया कि संजय यादव उर्फ मुन्ना खोहरी ने मंगलवार को होली के उपलक्ष में अपने गांव के हनुमान मंदिर में होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया था। वहीं कार्यक्रम के दौरान हथियारों से लैस होकर आए अज्ञात बदमाश मुन्ना पर फायरिंग कर फरार हो गए। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने क्षेत्र में नाकाबंदी करवाई लेकिन बदमाशों का अभी कोई सुराग नहीं लगा है।

बहरोड़ के खोहरी गांव में धुलण्डी के दिन बहा खून, जिला वार्ड पार्षद प्रत्याशी रहा था मृतक
बहरोड़ के खोहरी गांव में फायरिंग की घटना के बाद क्षेत्र में एक बार फिर दहशत का माहौल है। फिलहाल युवक की हत्या की कोई वजह सामने नहीं आई है लेकिन प्राथमिक जांच में बताया जा रहा है कि यह एक पुरानी रंजिश हो सकती है। बताया जा रहा है कि मुन्ना खोहरी यहाँ वार्ड 4 से जिला वार्ड पार्षद प्रत्याशी भी रहा था। बहरोड़ थाना पुलिस घटना के बाद तेजी से जांच में जुटी है।
विडिओ के लिए देखें – News Chakra
बहरोड़ के अन्य समाचार पढ़ने के लिए क्लिक करें – Behror News
- नीरू कंवर 06 नवंबर को संभालेंगी सरपंच पदभार
- जिला कोटपूतली: 108 ग्राम पंचायतों में पंच-सरपंच के लिए मतदान, 816 उम्मीदवार मैदान में
- स्वच्छता और रोशनी से निखरेगा पावटा-प्रागपुरा, बैठक आयोजित
- पावटा में ट्रैफिक व्यवस्था बेपटरी, अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से रोजाना लग रहा जाम
- अनीता देवी ने सम्भाला सरपंच पद का कार्यभार
