
न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। शहर के लक्ष्मी नगर से एक 27 वर्षीय युवक की गुमशुदगी का मामला सामने आया है। गुमशुदा युवक 1 मार्च की सुबह घर से निकला था लेकिन समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। बीडीएम पुलिस चौकी प्रभारी बाबूलाल ने बताया कि युवक राकेश कुमार सैनी पुत्र अशोक सैनी के गुम होने की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी है, परिजनों के अनुसार युवक मन्दबुद्धि है।
परिजनों ने बताया है कि युवक घर पर ही रहता था। अक्सर घर के बाहर टहलकर वापस आ जाता था, लेकिन 1 मार्च को सुबह टहलने गया राकेश अब तक घर नहीं लौटा है। चिंतित परिजनों ने युवक को गली- गली तलाशने के बाद पुलिस को सूचना दी है, साथ ही कोटपूतली के अलावा पावटा, शाहपुरा, बहरोड़, बानसूर सहित अन्य क्षेत्रों में भी तलाशा जा रहा है।
युवक के कहीं होने की जानकारी स्थानीय पुलिस को व साथ ही परिजनों के सम्पर्क न. 7726009078 पर दी जा सकती है। आग्रह है कि समाचार को शेयर कर युवक को खोजने में परिजनों की मदद करें।
- कोटपूतली-बहरोड़ में दोपहर 1 बजे तक 55.10 फीसदी मतदान, नारायणपुर सबसे आगे
- कोटपूतली में ईवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित, बूथों पर लगी मतदाताओं की कतार
- कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सचिन पायलट के जन्मदिन पर 101 यूनिट रक्त संग्रहित
- पावटा के लाल ने समुद्र की गहराइयों में निभाया राष्ट्रधर्म, 15 साल बाद हुई घर वापसी
- पावटा में राशि कुमावत बनीं एक दिन की प्राचार्य, शिक्षक दिवस पर विद्यार्थियों ने निभाई गुरु की भूमिका