News Chakra


न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। आज पूरा देश रामनवमी मना रहा है. कोटपूतली भी श्री राम भक्ति में रंगा हुआ है. लेकिन कोटपूतली के लिए आज का दिन ऐतिहासिक है. आज ही के दिन कोटपुतली शहर की स्थापना हुई थी और आज कोटपूतली शहर अपना 638 वां स्थापना दिवस मना रहा है. लेकिन प्रशासनिक रूप से कोटपूतली का यह ऐतिहासिक दिन फीका पड़ता दिखाई दे रहा है क्योंकि प्रशासनिक रूप से कोटपूतली शहर का स्थापना दिवस समारोह या उत्सव भुला दिया गया है. बुधवार दोपहर तक स्थापना दिवस के उपलक्ष में प्रशासनिक रूप से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई थी. ज्ञात रहे की स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर शहर में शहनाई वादन होता था और साथ ही स्थापना दिवस के दिन सुबह से ही शहर के मुख्य मार्गो पर तोरण द्वार सजाए जाते थे.



गौरतलब है कि कोटपूतली शहर का गौरवमय इतिहास रहा है. यहां के सरदार विद्यालय की स्थापना युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद के हाथों किए जाने का इतिहास में वर्णन है. वरिष्ठ इतिहासकार एमपी शर्मा ने तोरावाटी के इतिहास में विस्तार से कोटपूतली के ऐतिहासिक इतिहास का वर्णन किया है. लेकिन आज जैसे कोटपूतली स्थापना दिवस को भुलाकर इतिहासकार व इतिहास को भी भुला दिया गया है. तोरावती इतिहास के सयोंजनकर्ता डॉ राकेश शर्मा, साथ ही शहर के व्यापारी गण व सामाजिक संस्थान से जुड़े लोगों ने इसे निंदनीय करार दिया है।

चुनाव के शोर में कोटपूतली प्रशासन भूला कोटपूतली स्थापना दिवस
कोटपूतली के श्रीराम मंदिर में मनाया जा रहा राम उत्सव व स्थापना दिवस समारोह

स्थापना दिवस की दिलायी याद

कोटपूतली स्थापना दिवस के अवसर पर आज जब दोपहर तक भी प्रशासनिक रूप से कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं हुआ तो न्यूज़ चक्र संपादक विकास वर्मा ने फोन कर नगर परिषद आयुक्त को कोटपूतली स्थापना दिवस की याद दिलायी। जिस पर नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल ने बताया कि कोटपूतली स्थापना दिवस मनाए जाने की रूपरेखा अभी तैयार की जा रही है थोड़ी देर में कार्यक्रम सूची जारी होगी।

Categories:
Avatar photo
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।