कोटपूतली: देर रात सड़क पर घायल मिला युवक, डाॅक्टरों ने किया मृत घोषित

न्यूज चक्र, कोटपूतली। शहर के खेड़की वीरभान रोड़ पर एक 33 साल का युवक देर रात गंभीर घायल अवस्था में मिला। जिसे बीडीएम जिला अस्पताल के डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।

कोटपूतली: देर रात सड़क पर घायल मिला युवक, डाॅक्टरों ने किया मृत घोषित

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेड़की वीरभान रोड़ से एक 33 साल के युवक को गंभीर घायल अवस्था में परिजन देर रात बीडीएम अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डाॅक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार युवक संभवतया मोटरसाईकिल से जा रहा था, जहां मोटरसाईकिल के फिसलने या अन्य वाहन से दुर्घटना होने पर युवक गंभीर घायल हुआ। परिजनों ने पुलिस से घटना की जांच करने की मांग की है।

मृतक महेश सैनी खेड़की वीरभान का रहने वाला था। पुलिस ने घटना की जांच के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं व लोगों से जानकारी जुटाई है।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।