T20 World Cup 2024 | टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, रोवमैन पॉवेल करेंगे कप्तानी

T20 World Cup 2024 | टी20 वर्ल्ड कप के लिए वेस्टइंडीज टीम का ऐलान, रोवमैन पॉवेल करेंगे कप्तानी

Read Time:2 Minute, 45 Second

रोवमैन पॉवेल

रोवमैन पावेल आगामी टी20 विश्व कप में वेस्टइंडीज की मजबूत टीम की अगुआई करेंगे। मुंबई इंडियंस के रोमारियो शेफर्ड, केकेआर के शेरफाने रदरफोर्ड और दिल्ली कैपिटल्स के शाई होप भी टीम का हिस्सा हैं।

Loading

पोर्ट ऑफ स्पेन: राजस्थान रॉयल्स के ‘पावर हिटर’ रोवमैन पावेल (Rovman Powell) आगामी टी20 विश्व कप (T20 World Cup 2024) में वेस्टइंडीज की मजबूत टीम की अगुआई करेंगे। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इस चरण में लखनऊ सुपर जायंट्स के सदस्य शमार जोसफ टीम में शामिल हैं जिसमें विश्व क्रिकेट के कुछ बड़े ‘पावर हिटर’ जैसे निकोलस पूरन (लखनऊ सुपर जायंट्स), आंद्रे रसेल (कोलकाता नाइट राइडर्स) और शिमरोन हेटमायर (राजस्थान रॉयल्स) शामिल हैं।

मुंबई इंडियंस के रोमारियो शेफर्ड, केकेआर के शेरफाने रदरफोर्ड और दिल्ली कैपिटल्स के शाई होप भी टीम का हिस्सा हैं। रॉयल चैलेंजर्स बेंगुलरु के लिए खेलने वाले तेज गेंदबाज अल्जारी जोसफ उप कप्तान हैं जबकि अनुभवी पेशेवर जैसे आल राउंडर रोस्टन चेस, जेसन होलडर, बल्लेबाज जॉनसन चार्ल्स और ब्रैंडन किंग को भी टीम में जगह दी गयी है।

टीम इस प्रकार है :

रोवमैन पावेल (कप्तान), अल्जारी जोसफ, जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेस, शिमरोन हेटमायर, जेसन होल्डर, शाई होप, अकील हुसैन, शमार जोसफ, ब्रैंडन किंग (विकेटकीपर), गुडाकेश मोती, निकोलस पूरन, आंद्रे रसेल, शेरफाने रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड।



PC : enavabharat

News Chakra

Loading

IPL 2024 | आईपीएल के बचे सीजन से बाहर हो जाएंगे दीपक चाहर! CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चोट को बताय... Previous post IPL 2024 | आईपीएल के बचे सीजन से बाहर हो जाएंगे दीपक चाहर! CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने चोट को बताय…
IPL 2024 | मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं MS धोनी, चेन्नई के 'इस' गेंदबाज का ब... Next post IPL 2024 | मेरे क्रिकेट करियर में पिता जैसी भूमिका निभा रहे हैं MS धोनी, चेन्नई के ‘इस’ गेंदबाज का ब…
error: Content is protected !!