कोटपूतली-बहरोड़ (राजेश कुमार हाडिया)। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा द्वारा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं सीनियर एडवोकेट बजरंग लाल शर्मा को कोटपूतली-बहरोड़ जिला कांग्रेस कानून, मानवाधिकार एवं RTI विभाग का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

नियुक्ति के बाद कोटपूतली-बहरोड़ जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इन्द्रराज गुर्जर ने प्रदेशाध्यक्ष सहित नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट, डॉ. सी.पी. जोशी सहित पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त किया।

गुर्जर ने कहा कि पार्टी के अनुशासित, जुझारू और अनुभवी सीनियर एडवोकेट को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से नवगठित जिले में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा और मजबूती प्राप्त होगी।
विधानसभा संगठन महामंत्री वी.के. नवल ने बताया कि शर्मा के जिलाध्यक्ष बनने पर पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए हाईकमान का धन्यवाद किया। नवल ने कहा कि शर्मा की नियुक्ति से संगठनात्मक ढांचे में कानून व मानवाधिकार मामलों पर बेहतर समन्वय स्थापित होगा और कांग्रेस को जमीनी स्तर पर लाभ मिलेगा।
नियुक्ति पर मुंडावर विधायक ललित यादव, पूर्व कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, पूर्व संसदीय सचिव रामस्वरूप कसाना, पूर्व विधायक रामचंद रावत, पूर्व विधायक महिपाल यादव, पूर्व विधायक प्रत्याशी बलजीत यादव, बहरोड़ से कांग्रेस प्रत्याशी रहे संजय यादव, डॉ. आर.सी. यादव, PCC महासचिव देव कसाना, पूर्व PCC सचिव जगदीश मीना, पूर्व चेयरमैन प्रकाश चंद सैनी, वरिष्ठ नेता रामनिवास यादव, हनुमान सैनी, पं. किशोरीलाल शर्मा, कृष्ण गोपाल कौशिक, डॉ. माली राम कसाना, पं. सूर्यकांत शर्मा, पूर्व प्रधान रामेश्वर रावत, नारेहड़ा ब्लॉक अध्यक्ष एड. सतीश निमोरिया, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश जिंदल, जिला सरपंच संघ अध्यक्ष मेहर सिंह धनखड़ सहित कई कांग्रेस नेताओं व पदाधिकारियों ने नियुक्ति का स्वागत किया।
पार्टी के अनेक PCC, DCC, BCC पदाधिकारियों, BLA-2 और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी हाईकमान को धन्यवाद देते हुए संगठन के लिए इसे सकारात्मक निर्णय बताया।



