कोटपूतली-बहरोड़ (राजेश कुमार हाडिया)। राष्ट्रीय गुर्जर महासभा राजस्थान के प्रदेशाध्यक्ष राजेश रावत के पुत्र हैप्पी गुर्जर के जन्मदिवस को समाज सेवा के रूप में मनाते हुए जीवनदाता ब्लड बैंक में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने उत्साह के साथ भाग लेते हुए कुल 58 यूनिट रक्तदान कर मानवता का संदेश दिया।

इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि जन्मदिन जैसे खास अवसरों को सेवा कार्यों से जोड़ना समाज के लिए प्रेरणादायक पहल है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे आगे आकर जरूरतमंदों की मदद के लिए नियमित रूप से रक्तदान करें।

शिविर में डॉ. अली पटेल, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रत्याशी अजय सराधना, विजय नेता जी, ओ.पी. बायला, सोमदत्त रावत, पतराम रावत, अवतार सिंह गुर्जर (जिला अध्यक्ष, राष्ट्रीय गुर्जर महासभा), संदीप यादव, जसवंत बैंसला, कृष्ण भेड़ी, विष्णु चंदेला, हेमंत वर्मा, उत्तम, अमित रावत, देशराज योगी सहित अनेक गणमान्य नागरिक व युवा उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान रक्तदाताओं का सम्मान भी किया गया और उनके इस पुनीत कार्य की सराहना की गई। आयोजन ने यह संदेश दिया कि समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए युवा शक्ति का आगे आना बेहद आवश्यक है।



