Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा : ज्वलंत मुद्दों पर ‘सरकार पर वार’, मिल रहा जनसमर्थन 
  • Rajasthan News
  • Kotputli

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा : ज्वलंत मुद्दों पर ‘सरकार पर वार’, मिल रहा जनसमर्थन 

News Chakra September 11, 2023
IMG-20230911-WA0013

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली. भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा आमजन के मन को ‘परिवर्तित’ करती दिखाई दे रही है. यात्रा में आमजन की हिस्सेदारी को देखकर भाजपाई भी उत्साहित हैं. भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा में अब तक 200 से ज्यादा स्वागत सभाएं आयोजित हो चुकी हैं जिनमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे, नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया, राष्ट्रीय सचिव अल्का गुर्जर और कौर कमेटी के सदस्य भी शामिल रहे हैं। इसके अलावा स्थानीय विधायक एंव सांसद भी यात्रा के साथ चल रहे हैं। कोटपूतली में यह यात्रा 16 तारीख को पहुंचेगी और इसके लिए यहां व्यापक तैयारियां भी की जा रही है. 

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा : ज्वलंत मुद्दों पर ‘सरकार पर वार’, मिल रहा जनसमर्थन 
परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल हो रहे भाजपा के ‘दिग्गज’

भाजपा के देहात जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा ने बताया कि भाजपा परिवर्तन संकल्प यात्रा में दलित वर्गों से लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है। इसके अलावा भाजपाई परिवर्तन यात्रा के दौरान आमजन को प्रदेश में घटित हुई घटनाओं की याद दिला रहे हैं जैसे कि प्रतापगढ़ में एक दलित महिला को निर्वस्त्र करके घुमाया जाना। धौलपुर में एक नाबालिग का अपहरण और दुष्कर्म. इसके अलावा पेपर लीक, किसान कर्ज और जमीन नीलामी से लेकर छात्र आत्महत्या जैसे मुद्दे परिवर्तन यात्रा के हथियार बन रहे हैं।

भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा : ज्वलंत मुद्दों पर ‘सरकार पर वार’, मिल रहा जनसमर्थन 
कोटपूतली में परिवर्तन संकल्प यात्रा की जानकारी देते जयपुर देहात जिला अध्यक्ष श्याम शर्मा

परिवर्तन यात्रा को लेकर भाजपा नेताओं का कहना है कि उत्साहित आमजन को देखते हुए इस बार प्रदेश में भाजपा की सरकार बनना तय है. वैसे चुनावी दौर में भाजपा परिवर्तन यात्रा को कमजोर दिखाना भी नहीं चाहती और इसलिए बड़े-बड़े नेताओं व केंद्रीय मंत्रियों को भी यात्रा में उतारा हुआ है. ऐसे में देखना होगा कि भाजपा की परिवर्तन संकल्प यात्रा आमजन को कितना परिवर्तित कर पाती है और सत्ता परिवर्तन को लेकर कितना संकल्प दिला पाती है.

  • राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई
  • पावटा ब्लॉक के वरिष्ठ नागरिकों ने जयपुर में देखी विधानसभा कार्यवाही
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिला के बीडीएम जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान
  • पावटा कस्बे में श्री श्याम वंदना परिवार का 29वां वार्षिकोत्सव
  • पावटा में अपर जिला एवं सत्र न्यायालय की स्थापना की मांग, अभिभाषक संघ ने सांसद व विधायक को सौंपा ज्ञापन

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: श्री देवनारायण की 11 वीं पद यात्रा रवाना, पद यात्रियों का प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
Next: मोटा अनाज : महिला व बाल विकास विभाग ने मनाया पोषण दिवस, गर्भवती महिलाओं को बताये मोटे अनाज के फायदे

Related Stories

IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
image_editor_output_image-564797882-17693297320826719968203204416484.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली हाईवे पर हादसा : कारों की आमने-सामने की टक्कर, दो की मौत

Vikas Verma January 25, 2026 0
image_editor_output_image2113645018-17691592039664578522931771980581.jpg
  • Kotputli

बहरोड दहमी पुलिया पर हादसा : एलपीजी से भरा टैंकर ट्रेलर से टकराया, केबिन में फंसा ड्राइवर

Vikas Verma January 23, 2026 0
February 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
232425262728 
« Jan    

You may have missed

image_editor_output_image-1708286105-17709191027901910627816524900761.jpg
  • Top news

राजस्थान प्रदेशभर में कर्मचारियों का उग्र विरोध, 41 जिलों में बजट प्रतियों की होली जलाई

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image891413211-17709178336675519149726357964348.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के वरिष्ठ नागरिकों ने जयपुर में देखी विधानसभा कार्यवाही

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image-455176132-17709170207492963453677706258265.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला के बीडीएम जिला अस्पताल में स्वैच्छिक रक्तदान

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
image_editor_output_image-525688036-1770919467455847378221447583784.jpg
  • Top news

पावटा कस्बे में श्री श्याम वंदना परिवार का 29वां वार्षिकोत्सव

Rajesh Kumar Hadia February 12, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.