कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कर्नल बैंसला जयंती व विधायक ललित यादव के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान

कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व पार्षद तारा पूतली के नेतृत्व में चलाए जा रहे नियमित स्वैच्छिक रक्तदान अभियान के तहत शनिवार को राजकीय बीडीएम जिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। शिविर का आयोजन गुर्जर समाज के आदर्श स्वर्गीय कर्नल किरोड़ी सिंह बैंसला की जयंती एवं मुंडावर विधायक ललित यादव के जन्मदिन के अवसर पर किया गया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कर्नल बैंसला जयंती व विधायक ललित यादव के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कर्नल बैंसला जयंती व विधायक ललित यादव के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान

शिविर में युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 15 यूनिट रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में राहुल गुर्जर, मंजीत कुमार, सचिन गुर्जर, सतीश सैनी, साहिल गुर्जर, संजू पूतली, अमन कुमार, जतिन कुमार, विकास मेहरा, चंचल शर्मा, दयाराम आर्य एवं सूरज सैनी सहित अन्य युवा शामिल रहे।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कर्नल बैंसला जयंती व विधायक ललित यादव के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कर्नल बैंसला जयंती व विधायक ललित यादव के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान

आयोजकों ने बताया कि नियमित रक्तदान अभियान का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ युवाओं को स्वैच्छिक रक्तदान के प्रति जागरूक करना है। शिविर के दौरान युवाओं ने रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए आगे भी ऐसे आयोजनों में सहभागिता का संकल्प लिया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कर्नल बैंसला जयंती व विधायक ललित यादव के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान
कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कर्नल बैंसला जयंती व विधायक ललित यादव के जन्मदिन पर स्वैच्छिक रक्तदान

इस अवसर पर सचिन खेड़ा, आकाश वर्मा, बलराम सैनी, विहान वर्मा, विकास वर्मा, विकास कुमार, राजा पूतली एवं उमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे।

Author

इंसान की जान बचाता है रक्तदान, 251 यूनिट रक्त एकत्रित

News Chakra @ Kotputli. रक्त की एक – एक बून्द अनमोल है, लेकिन यह किसी फैक्ट्री में नहीं बनता। इंसान ही अपना रक्त दूसरों को दान ( रक्तदान ) कर उसका जीवन बचा सकते है। इसलिए रक्तदान जरूर करना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ आज कोटपूतली के केशवाना स्थित भाविक टेरिफेब कम्पनी परिसर में एचडीएफसी बैंक व भाविक के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 251 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया।

रक्तदान, 251 यूनिट रक्त एकत्रित
रक्तदान के दौरान उपस्थित भाविक टेरिफैब, दुर्लभजी अस्पताल व एचडीएफ़सी की टीम

केजी पेट्रोकेम लिमिटेड के प्रेसिडेंट अमित सिन्हा ने बताया कि रक्त संग्रह के लिए जयपुर की संतोकबा दुर्लभजी मेमोरियल अस्पताल की टीम को आमंत्रित किया गया था। टीम के डाॅ. स्मृति शर्मा, श्यामलाल सैनी व अन्य स्टाफ ने रक्तदाता की जांच कर यूनिट एकत्रित की। सिन्हा ने बताया की कंपनी ने कोरोना काल में भी जनसेवा कार्यों में बढ़ चढ़कर भाग लिया था। इस दौरान अस्पतालों में ऑक्सीज़न सिलेंडर, मेडिसिन व मास्क उपलब्ध कराए थे।

रक्तदान, 251 यूनिट रक्त एकत्रित
जानकारी देते केजी पेट्रोकेम लिमिटेड के प्रेसिडेंट अमित सिन्हा

आज यहाँ आयोजित हुए रक्तदान (blood donation) शिविर में भाविक कंपनी के एमडी मनीष सिंघल, डायरेक्टर प्रिति सिंघल, एचआर सुभाष चंद, केजी पेट्रोकेम लिमिटेड के प्रेसिडेंट अमित सिन्हा, कृष्ण प्रजापत, कैलाश मुक्कड व एचडीएफसी से एवीपी सुरेन्द्र सिंह राव व मैनेजर गौरव वर्मा व अन्य स्टाफ मौजूद रहा।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।