Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • BREAKING KOTPUTLI: पुलिस ने पकड़े दर्जन भर अवैध हथियार
  • Kotputli
  • Rajasthan News
  • Top news

BREAKING KOTPUTLI: पुलिस ने पकड़े दर्जन भर अवैध हथियार

News Chakra March 30, 2025

न्यूज़ चक्र। कोटपूतली पुलिस ने अवैध हथियारों से भरे प्लास्टिक कट्टे के साथ में दो युवकों को गिरफ्तार किया है। प्लास्टिक के कट्टे में अवैध पिस्तौल व कारतूस भरे हुए मिले हैं।

कोटपूतली पुलिस ने पकड़े दर्जन पर अवैध हथियार
कोटपूतली पुलिस व डीएसटी टीम ने देर रात की थी कार्रवाई

समाचार अपडेट

अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली थाना पुलिस और जिला स्पेशल टीम (DST) ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए अंतर्राज्यीय हथियार तस्करी गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोटपूतली के होटल दीवान के पास की गई, जहां पुलिस को गुप्त सूचना के आधार पर संदिग्धों की निगरानी के बाद सफलता मिली। 

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान विकास गुर्जर निवासी गोनेडा और सुनील यादव निवासी अहीरों की ढाणी, पाटन के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से 7 देशी पिस्टल, 4 देशी कट्टे, 1 खाली मैगजीन पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। 

पुलिस को मिली गुप्त सूचना, घेराबंदी कर दबोचा

BREAKING KOTPUTLI: पुलिस ने पकड़े दर्जन भर अवैध हथियार
पुलिस गिरफ्त में आरोपी

कोटपूतली एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो युवक अवैध हथियारों की तस्करी कर जयपुर की ओर आ रहे हैं। इस पर कोटपूतली थाना पुलिस और DST टीम ने हाइवे सहित होटल दीवान के पास निगरानी शुरू की। कुछ ही देर बाद संदिग्ध युवक वहां पहुंचे, लेकिन पुलिस को देखकर वे भागने लगे। टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों को पकड़ लिया।

BREAKING KOTPUTLI: पुलिस ने पकड़े दर्जन भर अवैध हथियार
आरोपियों के कब्जे से मिले अवैध हथियार

तलाशी के दौरान विकास गुर्जर के पास एक देशी पिस्टल और सुनील यादव के बैग से 5 देशी पिस्टल, 4 देशी कट्टे, 1 खाली मैगजीन पिस्टल, 8 देशी कट्टे के कारतूस और 12 देशी पिस्टल के कारतूस बरामद हुए। जब पुलिस ने उनसे इन हथियारों के संबंध में दस्तावेज मांगे तो वे कोई वैध अनुज्ञापत्र प्रस्तुत नहीं कर सके, जिसके बाद उन्हें मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। 

आरोपियों का रहा है आपराधिक रिकॉर्ड

पुलिस जांच में सामने आया कि विकास गुर्जर पनियाला थाने का हिस्ट्रीशीटर है और पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है। वहीं, सुनील यादव बबाई थाना क्षेत्र में लूट के मामले में वांछित था, जिस पर पहले से गिरफ्तारी वारंट जारी था। 

सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी नजर 

एसपी राजन दुष्यंत ने बताया कि पुलिस जिले में अवैध हथियारों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति अपना रही है। सोशल मीडिया पर अवैध हथियारों के साथ फोटो डालने वालों पर विशेष नजर रखी जा रही है और अब तक 35 से अधिक कार्रवाई की जा चुकी हैं। 

फिलहाल पुलिस आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि ये हथियार कहां से लाए गए थे और आगे किसे सप्लाई किए जाने थे। पुलिस को उम्मीद है कि इस मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: शाहजहांपुर ऑक्सफोर्ड स्कूल की छात्रा शशि यादव का नवोदय विद्यालय में हुआ चयन
Next: फौलादपुर गांव के बीच से गुजरते हैं भारी वाहन ग्रामीण बैठे आज धरने पर

Related Stories

image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.