Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • फौलादपुर गांव के बीच से गुजरते हैं भारी वाहन ग्रामीण बैठे आज धरने पर
  • Neemrana
  • Rajasthan News
  • Top news

फौलादपुर गांव के बीच से गुजरते हैं भारी वाहन ग्रामीण बैठे आज धरने पर

R C Jalasiya March 30, 2025

फौलादपुर के ग्रामीण भारी वाहनों को रोकने की मांग को लेकर बैठे धरने पर,
ग्रामीणों के धरने के एक घंटे बाद पहुंची शाहजहांपुर थाना पुलिस

न्यूज चक्र  रमेश चंद (नीमराना)।  क्षेत्र के फौलादपुर गांव के युवा आज रविवार सुबह 9 बजे शाहजहांपुर बड़ोद मार्ग पर भारी वाहनों को रोकने की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों का कहना है कि शाहजहांपुर हाईवे से नीमराना की तरफ भारी वाहन टोल बचाकर निकलते हैं। जिससे रोड पर आए दिन लंबा जाम लगा रहता है और हादसे की आशंका बनी रहती है।

फौलादपुर गांव के बीच से गुजरते हैं भारी वाहन ग्रामीण बैठे आज धरने पर

भारी वाहन शाहजहांपुर कस्बे के बीच से होकर निकलते हैं जिससे शाहजहांपुर कस्बे में भारी जाम लग जाता है। ग्रामीण युवा वीर तेजाजी सेना के कोटपूतली बहरोड जिला अध्यक्ष परमजीत चौधरी ने बताया कि ग्रामीण युवाओं के द्वारा धरने पर बैठने के कारण काफी दूरी तक लंबा जाम लग गया।

फौलादपुर गांव के बीच से गुजरते हैं भारी वाहन ग्रामीण बैठे आज धरने पर

भारी वाहनों के चपेट में आने से फौलादपुर, भुगंडा अहीर के तीन ग्रामीणों की पूर्व में मौत हो चुकी है। मीडिया के माध्यम से रोड पर धरने पर बैठने की सूचना पुलिस प्रशासन को अवगत करवाया गया। करीब एक घंटा के बाद शाहजहांपुर पुलिस थाना प्रभारी मनोहर लाल नेतृत्व मय जाप्ता मौके पर पहुंचे।

ग्रामीणों से धरने की जानकारी जुटाई गई। थाना प्रभारी मनोहर लाल के नेतृत्व में ग्रामीण युवाओं से वार्ता की और ग्रामीणों को मंगलवार या बुधवार तक नीमराना सोसाइटी के पास फिर से भारी वाहनों के लिए अवरोधक गाटर लगाने के लिए प्रशासन से वार्ताकर लगवाने की बात पर ग्रामीण सहमत हुए और धरने को समाप्त किया। पुलिस प्रशासन के द्वारा लंबे जाम को सुचारू रूप से खुलवाकर रोड को चालू किया गया।

क्या है समस्या का मुख्य कारण

18 दिसंबर 2024 को शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर स्थानीय वाहनों को लोकल वाहन की छूट देना बंद कर दी गई थी। जिसके कारण ट्रांसपोर्टर के द्वारा शाहजहांपुर टोल प्लाजा पर धरना दिया गया और उपखंड अधिकारी नीमराना को समाधान निकालने के लिए कई बार ज्ञापन दिए गए लेकिन कोई समाधान नहीं निकलने के कारण नीमराना के पास स्थित आशादीप सोसाइटी के पास लगी लोहे की गाटर को तोड़ दिया गया था। जिसके कारण शाहजहांपुर टोल प्लाजा से न निकलकर भारी वाहन शाहजहांपुर कस्बे से होते हुए फौलादपुर, ईश्वर सिंह पुरा से नीमराना की तरफ हाईवे पर जाना शुरू कर दिया। जिसके कारण शाहजहांपुर कस्बे से भारी जाम लगने की समस्या पैदा हो गई। भारी वाहनों की आवाजाही से रोड पर हादसे का अंदेशा हमेशा बना रहता है

शाहजहांपुर पुलिस के द्वारा तत्कालीन थाना प्रभारी सुरेंद्र रावत के नेतृत्व में भारी वाहनों को रोकने के लिए ग्रामीणों के सहयोग से सोसाइटी के पास अवरोधक लोहे के गाटर लगवाई गई थी।

धरने के दौरान वीर तेजाजी सेना कोटपूतली बहरोड जिला अध्यक्ष परमजीत चौधरी, सामाजिक विभाग कार्यकर्ता संदीप चौधरी, जोगिंदर चौधरी, संदीप यादव, हेमंत यादव, मगन सिंह, कमल सिंह चौधरी, जयपाल यादव,धर्मेंद्र शर्मा, मोनू यादव, धर्मेंद्र चौधरी पंच, शमशेर चौधरी, निक्कू चौधरी,मोनी चौधरी, राकेश चौधरी, ओम प्रकाश, लोकेश यादव सहित काफी संख्या में ग्रामीण युवा उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar photo

R C Jalasiya

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: BREAKING KOTPUTLI: पुलिस ने पकड़े दर्जन भर अवैध हथियार
Next: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में मुंडावर को मिलेगा लाभ

Related Stories

image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image197180110-17777393707808644959475758143240.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला मुख्यालय के बीडीएम जिला अस्पताल में घुटना प्रत्यारोपण की बड़ी सफलता

Rajesh Kumar Hadia May 2, 2026
image_editor_output_image-139026118-1777656876751281202800369352194.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में ज्येष्ठ पूर्णिमा पर वन्य जीव गणना शुरू, 11 जल स्रोतों पर निगरानी

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1129215333-17776380515657046176729740948750.jpg
  • Top news

पावटा में ‘एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड सेरेमनी’ का भव्य आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
image_editor_output_image-1537936291-17776373636645384177660184289202.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नीट-2026 परीक्षा को लेकर प्रागपुरा केंद्र पर विशेष तैयारियां

Rajesh Kumar Hadia May 1, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.