प्रागपुरा में पालिकाध्यक्ष मीना देवी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का अभिनंदन

प्रागपुरा कस्बे में शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के आगमन से राजनीतिक सरगर्मियां तेज नजर आईं। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-48 स्थित कांग्रेस जिला महासचिव अजय सैनी के निजी कार्यालय पर नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना देवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिग्गज नेताओं का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया।

प्रागपुरा में पालिकाध्यक्ष मीना देवी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का अभिनंदन
प्रागपुरा में पालिकाध्यक्ष मीना देवी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का अभिनंदन

इस दौरान राजस्थान सरकार के पूर्व मंत्री एवं दौसा सांसद मुरारी लाल मीणा, चौमूं विधायक डॉ. शिखा मील बराला तथा सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर का कार्यकर्ताओं ने राजस्थानी परंपरा के अनुसार साफा एवं मालाएं पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। वहीं कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इन्द्राज गुर्जर का भी अभिनंदन किया गया।

प्रागपुरा में पालिकाध्यक्ष मीना देवी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का अभिनंदन
प्रागपुरा में पालिकाध्यक्ष मीना देवी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का अभिनंदन

कार्यकर्ताओं ने नगरपालिका अध्यक्ष निर्वाचित होने पर मीना देवी को बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उपस्थित कांग्रेस नेताओं ने भी उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने और जनहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने की बात कही।

प्रागपुरा में पालिकाध्यक्ष मीना देवी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का अभिनंदन
प्रागपुरा में पालिकाध्यक्ष मीना देवी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं का अभिनंदन

इस अवसर पर सांसद मुरारी लाल मीणा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस संगठन की असली ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता हैं। कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं और उनकी मेहनत, निष्ठा एवं समर्पण से ही संगठन को मजबूती मिलती है। उन्होंने स्वागत-सम्मान के लिए सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कांग्रेस आमजन के हक और अधिकारों की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती से लड़ेगी। प्रदेश की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

सूरतगढ़ विधायक डूंगरराम गेदर ने भी कार्यकर्ताओं की एकजुटता को संगठन की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाएं तथा आमजन के बीच पहुंचकर कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करें।

कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रामनिवास यादव, पीसीसी सचिव एवं पूर्व जिला पार्षद जगदीश मीणा, मिथलेश टांक, एडवोकेट सुरेंद्र कुमावत लाम्बा, कांग्रेस जिला महासचिव अजय सैनी, मुकेश यादव, दशरथ यादव, संदीप शर्मा सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author

Leave a Comment