पद ग्रहण से पहले हवन पूजन, बड़े बुजुर्गों का लिया आशीर्वाद

न्यूज़ चक्र। Kotputli News। ग्राम पंचायत बसई में नवनिर्वाचित सरपंच मनोज चौधरी का पदभार ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विराटनगर विधायक कुलदीप धनकड़ की धर्मपत्नी मंजू धनकड़ रहीं।
कार्यक्रम का शुभारंभ पंचायत कार्यालय में हवन-पूजन के साथ हुआ। इसके बाद मनोज चौधरी ने विधिवत शपथ लेकर सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। समारोह में क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच, जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।
Kotputli news: हाईवे पर होटल हाईवे प्रिंस में बदमाशों का तांडव, स्टॉफ से मारपीट कर जमकर की तोड़फोड़
इस दौरान सरपंच मनोज चौधरी ने कहा कि गांव के विकास के लिए बिना किसी भेदभाव के सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। शिक्षा, चिकित्सा, पेयजल, सड़क, स्वच्छता और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार उनकी प्राथमिकता रहेगी। साथ ही पंचायत के कार्यों में पारदर्शिता और जनभागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
