कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सनसनीखेज वारदात : पति ने सोती पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिले के मांढण थाना क्षेत्र के महतावास गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घर का कमरा बंद कर ट्रेन से … Read more

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस थाना शाहजहांपुर में वृत नीमराना क्षेत्र के परिवादियों की जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (IPS) ने स्वयं मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिला पुलिस की एरिया डोमिनेशन अभियान में बड़ी कार्रवाई : 190 ठिकानों पर दबिश, 42 अपराधी गिरफ्तार

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिला पुलिस ने ‘एरिया डोमिनेशन अभियान’ के तहत अपराधियों के खिलाफ अब तक की बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ व्यापक स्तर पर दबिश और तलाशी अभियान चलाया। इस सघन कार्रवाई में 190 स्थानों पर छापेमारी कर कुल 42 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिससे अपराध जगत में हड़कंप मच गया। … Read more

राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर बीडीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह एवं एएसपी नाजिम अली खान के नेतृत्व में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 43 यूनिट रक्तदान किया। इसके … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में पुलिस स्थापना दिवस की तैयारियां, एसपी सतवीर सिंह ने अधिकारियों को दिए दिशा-निर्देश

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिले में आगामी 16 अप्रैल को आयोजित होने वाले राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस को लेकर जिले में तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शनिवार को जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के दौरान … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आरपीएससी एसआई- प्लाटून कमांडर परीक्षा शांति व पारदर्शिता के साथ सम्पन्न

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित उप-निरीक्षक एवं प्लाटून कमांडर प्रतियोगी परीक्षा-2025 जिले में कड़ी सुरक्षा, सख्त अनुशासन और उच्च स्तरीय पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई। 05 व 06 अप्रैल को आयोजित इस महत्वपूर्ण परीक्षा में जिले के 23 परीक्षा केन्द्रों पर चार पारियों में हजारों अभ्यर्थियों ने भाग … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के आदेशों की अनुपालना में गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (2018 बैच) की अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी का स्थान लिया है, जिनका तबादला जयपुर में स्टेट मिशन निदेशक (आजीविका परियोजनाएं एवं स्वयं … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ को मिली नई महिला कलक्टर: अपर्णा गुप्ता संभालेंगी कमान

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। राज्य सरकार द्वारा बुधवार तड़के जारी की गई 65 आईएएस अधिकारियों की तबादला सूची में कोटपूतली-बहरोड़ जिले को नई जिला कलक्टर मिल गई हैं। लगभग 9 माह से जिले की कमान संभाल रहीं 2014 बैच की आईएएस अधिकारी प्रियंका गोस्वामी का तबादला जयपुर कर दिया गया है। उनके स्थान पर आईएएस … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में हाईवे पर बड़ी कार्रवाई: 62 ओवरलोड व अनियमित वाहन जब्त

कोटपूतली-बहरोड़/नीमराना (राजेश कुमार हाडिया)। दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर परिवहन विभाग द्वारा रविवार रात व्यापक स्तर पर सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के सचिव भवानी सिंह देथा एवं आयुक्त पुरुषोत्तम शर्मा के निर्देश पर पूर्व नियोजित कार्ययोजना के तहत की गई। अभियान रविवार रात 9:30 बजे से सुबह 5 … Read more

कोटपूतली-बहरोड़ को मिलेगी रेलवे की सौगात, रेवाड़ी-जयपुर नई रेल लाइन का सर्वे शुरू

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। नव गठित कोटपूतली-बहरोड़ जिला जल्द ही रेलवे नेटवर्क से सीधे जुड़कर एक नई पहचान बनाने की ओर अग्रसर है। भारत सरकार की योजना के तहत देश के सभी जिला मुख्यालयों को रेलवे से जोड़ने के लक्ष्य के अनुरूप इस क्षेत्र में भी तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र … Read more

नीमराना में धूमधाम से मना श्याम जन्मोत्सव, भक्तों की उमड़ी भीड़*

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना के जयपुर हाईवे स्थित श्याम मंदिर में शनिवार रात्रि को श्याम बाबा जन्मोत्सव बड़े हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी और फूलों से सजाया गया। श्याम प्रेमी रमेश जांगिड़ और लोकेश भारद्वाज ने बताया कि जन्मोत्सव के तहत श्याम बाबा का अलौकिक … Read more

कोटपूतली के घिलोठ में बनेगा प्रदेश का पहला ई-बस मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट, 1200 करोड़ का निवेश

युवाओं को मिलेगा रोजगार का बड़ा अवसर न्यूज़ चक्र, कोटपूतली, 21 अक्टूबर। कोटपूतली-बहरोड़ जिले के घिलोठ औद्योगिक क्षेत्र में जल्द ही प्रदेश का पहला इलेक्ट्रिक बस मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट स्थापित होने जा रहा है। राज्य सरकार ने नीमराणा तहसील के घिलोठ इंडस्ट्रियल एरिया में 2 लाख 65 हजार 329 वर्गमीटर (65.56 एकड़) भूमि का आवंटन पीएमआई … Read more

“आपकी पूंजी, आपका अधिकार”: कोटपूतली-बहरोड़ में अनक्लेमड फाइनेंशियल एसेट्स के लिए 15-17 अक्टूबर को विशेष शिविर

न्यूज चक्र  (रमेशचंद्र) नीमराना। भारत सरकार के वित्त मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग द्वारा 01.10.2025 से 31.12.2025 तक अनक्लेमड फाइनेंशियल एसेट्स के निस्तारण और वापसी के लिए पूरे देश में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोटपूतली-बहरोड़ जिले में 15.10.2025, 16.10.2025 और 17.10.2025 को विभिन्न ब्लॉकों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जा … Read more

भारत विकास परिषद नीमराना शाखा का दायित्व ग्रहण समारोह 11 अक्टूबर को, समाजसेवा की नई दिशा में कदम

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना भारत विकास परिषद, नीमराना शाखा की ओर से दायित्व ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन कल शनिवार, 11 अक्टूबर 2025 को जयपुर हाईवे स्थित होटल प्रिंस में किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण अवसर पर नीमराना उपखंड अधिकारी महेन्द्र सिंह यादव मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे, जबकि ज्ञान ज्योति गुरुकुल रीवाला धाम … Read more

नीमराना में भव्य श्रीराम शोभायात्रा ने भक्तों को भावविभोर किया

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना कस्बा शुक्रवार देर शाम भक्ति और आस्था के रंग में रंग गया, जब आदर्श कला रंगमंच की ओर से भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रामलीला समापन के अवसर पर आयोजित इस शोभायात्रा में “जय श्रीराम” के जयघोष से पूरा कस्बा गूंज उठा। यात्रा का … Read more