कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। राज्य सरकार के कार्मिक विभाग के आदेशों की अनुपालना में गुरुवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा (2018 बैच) की अधिकारी अपर्णा गुप्ता ने कोटपूतली-बहरोड़ जिला कलक्टर का पदभार ग्रहण कर लिया। उन्होंने निवर्तमान जिला कलक्टर प्रियंका गोस्वामी का स्थान लिया है, जिनका तबादला जयपुर में स्टेट मिशन निदेशक (आजीविका परियोजनाएं एवं स्वयं सहायता समूह) पद पर किया गया है।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद ही अपर्णा गुप्ता ने सक्रियता दिखाते हुए कलेक्ट्रेट कार्यालय के अधिकारियों के साथ परिचयात्मक बैठक की और जिले की विकासात्मक योजनाओं एवं प्रशासनिक कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने कलेक्ट्रेट परिसर की विभिन्न शाखाओं—चुनाव शाखा, सामान्य शाखा, कोर्ट रूम, न्याय शाखा, जनसुनवाई कक्ष, सतर्कता, राजस्व लेखा, राजस्व, विधि एवं विकास शाखा—का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता और गुणवत्ता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि उनकी प्राथमिकता सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करते हुए आमजन तक उनका लाभ पहुंचाना रहेगा।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में आईएएस अपर्णा गुप्ता ने संभाली कलेक्टर की कमान

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर ओमप्रकाश सहारण सहित कलेक्ट्रेट के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। नई कलक्टर के पदभार ग्रहण करने के साथ ही जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Author