Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सनसनीखेज वारदात : पति ने सोती पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सनसनीखेज वारदात : पति ने सोती पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या

Rajesh Kumar Hadia May 13, 2026

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिले के मांढण थाना क्षेत्र के महतावास गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी की सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद आरोपी घर का कमरा बंद कर ट्रेन से खाटूश्यामजी चला गया। करीब तीन दिन बाद घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस ने शव बरामद कर मामले का खुलासा किया। आरोपी के गांव लौटते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सनसनीखेज वारदात : पति ने सोती पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या

मांढण थानाधिकारी किरण सिंह ने बताया कि आरोपी कपिल सेन को 12 मई को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने पत्नी मोनिका सेन (36) की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस के अनुसार पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा था।

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सनसनीखेज वारदात : पति ने सोती पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या

पुलिस के मुताबिक 10 मई की सुबह सूचना मिली कि महतावास गांव स्थित कपिल सेन के मकान से तेज बदबू आ रही है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घर का दरवाजा खुलवाकर अंदर देखा तो मोनिका का शव खून से लथपथ हालत में बेड पर पड़ा मिला। कमरे की दीवारों और फर्श पर भी खून के निशान मिले। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर नीमराना सीएचसी में पोस्टमार्टम करवाया।

मृतका के भाई पवन सैन निवासी घीलोठ ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया। रिपोर्ट में बताया गया कि वर्ष 2009 में उसकी बहन मोनिका और दूसरी बहन भारती की शादी महतावास निवासी दो भाइयों कपिल और गजेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से दोनों बहनों को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाता था। बाद में भारती अपने पीहर लौटकर रहने लगी, जबकि मोनिका ससुराल में ही रह रही थी।

परिजनों के अनुसार आरोपी कपिल हरियाणा के कुंड क्षेत्र में सैलून का काम करता था और शराब पीने का आदी था। आए दिन मारपीट और विवाद से परेशान होकर मोनिका अपनी दोनों बेटियों के साथ हरियाणा के कापड़ीवास, रेवाड़ी में रहने लगी थी तथा फैक्ट्री में काम कर परिवार का पालन-पोषण कर रही थी। हालांकि पारिवारिक आयोजनों और गांव के कार्यक्रमों में वह समय-समय पर ससुराल आती रहती थी।

पुलिस जांच में सामने आया कि 6 मई को गांव में एक शादी समारोह के चलते मोनिका ससुराल आई थी। 7 मई की रात शादी कार्यक्रम समाप्त होने के बाद वह अपने घर पर ही रुक गई। देर रात आरोपी पति कपिल ने सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी घर बंद कर फरार हो गया ताकि किसी को उस पर शक न हो।

पुलिस के अनुसार आरोपी का परिवार मकान के दूसरे हिस्से में रहता था और घर में कम आवाजाही होने के कारण कई दिनों तक किसी को वारदात की भनक नहीं लगी। फिलहाल पुलिस हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी सहित मामले की गहन जांच में जुटी हुई है।

मृतका की बड़ी बेटी पावनी (14) कक्षा 9वीं तथा छोटी बेटी नंदनी (11) कक्षा 7वीं की छात्रा है। दोनों बच्चियां फिलहाल अपने मामा के पास रह रही हैं। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और सनसनी का माहौल है।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: कोटपूतली: कुश्ती का अभ्यास कर रहे बच्चों के बीच पहुंची कलेक्टर, सहज संवाद के बीच सुविधाओं का दिया आश्वासन
Next: पावटा व प्रागपुरा में 13 साल बाद शनिवार को मनाई जाएगी शनि जयंती मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

Related Stories

image_editor_output_image-553159029-17786762853789082895539786214171.jpg
  • Top news

पावटा व प्रागपुरा में 13 साल बाद शनिवार को मनाई जाएगी शनि जयंती मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia May 13, 2026
image_editor_output_image1860776874-17785577225655186701792460120170.jpg
  • Top news

पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image-274630443-17785571517866019317925944684333.jpg
  • Top news

पावटा में मनाया जाएगा बाबा हरदेव सिंह का समर्पण दिवस

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image-553159029-17786762853789082895539786214171.jpg
  • Top news

पावटा व प्रागपुरा में 13 साल बाद शनिवार को मनाई जाएगी शनि जयंती मंदिरों में होंगे विशेष धार्मिक आयोजन

Rajesh Kumar Hadia May 13, 2026
image_editor_output_image-94455277-17786718699257824874667791403605.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में सनसनीखेज वारदात : पति ने सोती पत्नी की कुल्हाड़ी से की हत्या

Rajesh Kumar Hadia May 13, 2026
image_editor_output_image712474337-17785966754056622694044788565152.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली: कुश्ती का अभ्यास कर रहे बच्चों के बीच पहुंची कलेक्टर, सहज संवाद के बीच सुविधाओं का दिया आश्वासन

Vikas Verma May 12, 2026
sharab gyapan
  • Kotputli

शराब कारोबारियों का खुलासा: धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

Vikas Verma May 12, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.