कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस के अवसर पर गुरुवार को राजकीय बीडीएम जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह एवं एएसपी नाजिम अली खान के नेतृत्व में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 43 यूनिट रक्तदान किया।

इसके साथ ही कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष व पूर्व पार्षद तारा पूतली के नेतृत्व में 11 युवाओं ने भी स्वैच्छिक रक्तदान कर समाज सेवा में अपना योगदान दिया। इस प्रकार कुल 54 यूनिट रक्त एकत्रित कर मानवता का संदेश दिया गया।

शिविर के दौरान रक्तदाताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। उपस्थित अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों ने रक्तदान को महादान बताते हुए अधिक से अधिक लोगों को इस पुण्य कार्य से जुड़ने की अपील की।

इस अवसर पर भूपसिंह पूतली, आर्यन चौधरी, योगेश ठेकेदार, देशराज आर्य, आशीष खेड़ा, गजेंद्र मीणा, रूप स्वामी, सच्ची गुर्जर टोरडा, सुनील पहाडिवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




