Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Top news
  • पावटा में बाबा कबीरूद्दीन शाह के उर्स का पोस्टर विमोचन
  • Top news

पावटा में बाबा कबीरूद्दीन शाह के उर्स का पोस्टर विमोचन

Rajesh Kumar Hadia April 16, 2026

पावटा उपखंड के प्रागपुरा कस्बे में सूफी संत हजरत मौलाना बाबा कबीरूद्दीन शाह रहमतुल्ला तआला अलैह के 70वें सालाना उर्स को लेकर तैयारियां जोर पकड़ने लगी हैं। इसी क्रम में गुरुवार को गोपाल दास मंदिर स्थित लुहारों के मोहल्ले में मुस्लिम समाज के लोगों द्वारा उर्स का पोस्टर विमोचन किया गया।

पावटा में बाबा कबीरूद्दीन शाह के उर्स का पोस्टर विमोचन

कमेटी सदस्य इमरान लुहार ने जानकारी देते हुए बताया कि 70वां सालाना उर्स 24 अप्रैल 2026 (शुक्रवार) को राष्ट्रीय राजमार्ग-48 स्थित इंडोर स्टेडियम के सामने गोस्या मस्जिद परिसर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ आयोजित किया जाएगा।

उर्स के अवसर पर दो दिवसीय कार्यक्रम होंगे, जिनमें दूर-दराज से आने वाले जायरीनों के लिए भोजन, ठहरने एवं पार्किंग की विशेष व्यवस्थाएं की जाएंगी। कार्यक्रम के तहत जुम्मेरात की सुबह 4 बजे गुस्ल शरीफ, सुबह 7 बजे कुरानखानी व फातिहा शरीफ तथा रात्रि 10 बजे मिलाद का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही देशभर से पहुंचे उलेमा अपनी तकरीर पेश करेंगे और कुल शरीफ की रस्म अदा की जाएगी।

शाम के समय शाही जामा मस्जिद से चादर व गुलपोशी के साथ भव्य जुलूस निकाला जाएगा, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगा। नमाज-ए-इशा के बाद कव्वाली कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें जयपुर व नरहड़ शरीफ की मशहूर कव्वाल पार्टियां अपनी प्रस्तुतियां देंगी।

वक्फ बोर्ड कमेटी प्रागपुरा के सदर आमिन मंसूरी ने बताया कि उर्स को सफल बनाने के लिए कमेटी सदस्य व ग्रामीण एकजुट होकर तैयारियों में जुटे हुए हैं, ताकि आयोजन को भव्य और सुव्यवस्थित रूप दिया जा सके।

पोस्टर विमोचन कार्यक्रम के दौरान सदर अयूब लुहार, सचिव समीर लुहार, खजांची बाबू खोकर, इमरान लुहार, कांग्रेस नेता अमित सिंह चौहान, उदय हुसैन, सोहिल खान, जुबेर खान, सलमान जिंदरान सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

About the Author

Avatar photo

Rajesh Kumar Hadia

Reporter

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर ‘ऑपरेशन एंटी-वेनम 2.0’ पोस्टर का विमोचन, नशा मुक्त समाज का लिया संकल्प
Next: राजस्थान पुलिस स्थापना दिवस पर बीडीएम अस्पताल में रक्तदान शिविर

Related Stories

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

image_editor_output_image529871269-17783472543734925095610190768628.jpg
  • Top news

पावटा क्षेत्र में ‘परिंडा लगाओ-परिंदा बचाओ’ अभियान बना बेजुबानों का सहारा

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-2123484055-17783463068534224429967334739533.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में बालाजी क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल, हरिपुरा पाटन टीम ने जीता खिताब

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-342883918-17782966753947067468427838382512.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक में नवनिर्मित शीतला माता मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा व विशाल भंडारे रविवार को

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
image_editor_output_image-340317569-17782964273628795569281705944740.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले के विजयपुरा चोरी कांड का खुलासा: डोडिया गैंग के 3 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia May 9, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.