कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली अपने कोटपूतली दौरे के दौरान ग्राम पंचायत गोरधनपुरा स्थित ढाणी सरपंच वाली पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस सेवा दल के जिलाध्यक्ष एवं सरपंच रघुवीर सिंह यादव के निवास पर जाकर परिवार को शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान जूली ने रघुवीर यादव की भतीजी उमा के आगामी 20 अप्रैल को होने वाले विवाह को लेकर परिवार को बधाई दी और वधू को आशीर्वाद देते हुए उसके उज्ज्वल वैवाहिक जीवन की कामना की। उनके आगमन पर यादव परिवार एवं ग्रामीणों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक इन्द्राज गुर्जर, तिजारा के पूर्व विधायक संदीप यादव, कांग्रेस एससी विभाग के जिलाध्यक्ष तारा पूतली, पूर्व पार्षद उमेश आर्य, सामाजिक कार्यकर्ता रूप स्वामी सहित कई जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

जूली के इस दौरे को लेकर क्षेत्र में राजनीतिक एवं सामाजिक सरगर्मियां भी देखने को मिलीं, जहां उन्होंने स्थानीय कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठनात्मक गतिविधियों पर भी चर्चा की।



