शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया)। जिले में आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस थाना शाहजहांपुर में वृत नीमराना क्षेत्र के परिवादियों की जनसुनवाई का आयोजन किया गया, जिसमें जिला पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह (IPS) ने स्वयं मौजूद रहकर लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण कराया।

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक के थाना पहुंचने पर उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया तथा अधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेश खिंची (RPS), डीएसपी नीमराना सुश्री चारुल गुप्ता (RPS), थानाधिकारी प्रकिता सहित पुलिस अधिकारी, सीएलजी सदस्य, सुरक्षा सखी, मीडिया प्रतिनिधि एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

जनसुनवाई में क्षेत्र से आए परिवादियों ने पार्किंग व्यवस्था, लंबित प्रकरणों में कार्रवाई, टी-पॉइंट से सीएचसी शाहजहांपुर तक अतिक्रमण हटाने, अवैध नशे पर रोक, सीसीटीवी कैमरों की संख्या बढ़ाने, पुलिस जाब्ता बढ़ाने, घिलोठ चौकी को थाना बनाने, साइबर अपराधों पर कार्यशाला आयोजित करने तथा रात्रि गश्त सुदृढ़ करने जैसी समस्याएं प्रमुखता से रखीं।

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

पुलिस अधीक्षक ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध और निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए। कई मामलों में मौके पर ही समाधान सुनिश्चित कराया गया, जिससे परिवादियों ने संतोष जताया।

शाहजहांपुर जनसुनवाई में एसपी सतवीर सिंह की सख्ती: आमजन की समस्याओं का मौके पर निस्तारण

इस दौरान एसपी सतवीर सिंह ने कहा कि पुलिस का मुख्य उद्देश्य “आमजन में विश्वास और अपराधियों में भय” कायम करना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता के साथ संवेदनशीलता और शालीनता से व्यवहार करें तथा हर शिकायत पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करें।

साथ ही उन्होंने साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों को देखते हुए आमजन को सतर्क रहने की सलाह दी और जल्द ही व्यापक स्तर पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने की बात कही।

पुलिस विभाग द्वारा कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराध नियंत्रण के लिए इस तरह की जनसुनवाई को प्रभावी माध्यम माना जा रहा है, जिससे लोगों को सीधे पुलिस प्रशासन तक अपनी बात पहुंचाने का अवसर मिल रहा है।

Author