न बेटा था, न बेटी ने कमी महसूस होने दी, पिता को कंधा देकर दी मुखाग्नि

समाज में बेटा-बेटी के बीच भेदभाव की सोच को चुनौती देते हुए बागावास चौरासी गांव की बेटी गीता देवी ने ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। पिता अर्जुन लाल बुनकर के निधन पर गीता देवी ने न केवल उनकी अंतिम यात्रा में अर्थी को कंधा दिया, बल्कि स्वयं आगे आकर चिता को मुखाग्नि भी दी। बेटी के इस साहस और समर्पण ने साबित कर दिया कि माता-पिता के प्रति प्रेम और जिम्मेदारी का कोई लिंग नहीं होता।

न बेटा था, न बेटी ने कमी महसूस होने दी, पिता को कंधा देकर दी मुखाग्नि
न बेटा था, न बेटी ने कमी महसूस होने दी, पिता को कंधा देकर दी मुखाग्नि

80 वर्षीय अर्जुन लाल बुनकर का शुक्रवार को निधन हो गया। उनके कोई बेटा नहीं था और तीनों बेटियों की शादी हो चुकी थी। उनकी सबसे छोटी बेटी गीता देवी (35), जो रामपुरा निवासी हैं, स्वयं भी संघर्षपूर्ण जीवन से गुजर रही हैं। करीब एक साल पहले कैंसर के कारण उनके पति का निधन हो गया था। इससे पहले दो वर्ष पूर्व उनके देवर की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई थी। तीन बच्चों की परवरिश की पूरी जिम्मेदारी गीता देवी पर आ गई थी।

न बेटा था, न बेटी ने कमी महसूस होने दी, पिता को कंधा देकर दी मुखाग्नि
न बेटा था, न बेटी ने कमी महसूस होने दी, पिता को कंधा देकर दी मुखाग्नि

जीवन में इतनी कठिनाइयों के बावजूद उन्होंने अपने पिता की सेवा में कोई कमी नहीं रखी। जब पिता को देखभाल की जरूरत थी तो गीता उन्हें अपने पास ले आईं और कई वर्षों तक उनकी सेवा की। पिता के निधन के बाद जब अंतिम संस्कार को लेकर पारिवारिक स्तर पर असमंजस की स्थिति बनी तो गीता देवी ने दृढ़ता के साथ आगे बढ़कर पिता की अंतिम विदाई की जिम्मेदारी अपने हाथों में ले ली।

न बेटा था, न बेटी ने कमी महसूस होने दी, पिता को कंधा देकर दी मुखाग्नि
न बेटा था, न बेटी ने कमी महसूस होने दी, पिता को कंधा देकर दी मुखाग्नि

रामपुरा के मुक्तिधाम में अंतिम संस्कार के दौरान गीता देवी ने पिता की अर्थी को कंधा दिया और सभी धार्मिक रस्मों का पालन करते हुए मुखाग्नि दी। यह दृश्य वहां मौजूद लोगों के लिए बेहद भावुक कर देने वाला था। पिता के प्रति बेटी के इस समर्पण को देखकर कई लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। अंतिम यात्रा के दौरान के वीडियो भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

न बेटा था, न बेटी ने कमी महसूस होने दी, पिता को कंधा देकर दी मुखाग्नि
न बेटा था, न बेटी ने कमी महसूस होने दी, पिता को कंधा देकर दी मुखाग्नि

अर्जुन लाल बुनकर का जीवन समाजसेवा और शिक्षा के प्रति समर्पण का भी उदाहरण रहा। पूर्व सरपंच रामसहाय बुनकर और समाजसेवी डॉ. पूरणमल बुनकर के अनुसार, उन्होंने वर्ष 2007 में अपने पैतृक गांव बागावास चौरासी के राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय के भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपये की भूमि दान की थी। उनका स्पष्ट विचार था कि शिक्षा पर हर व्यक्ति का समान अधिकार है। वे विशेष रूप से बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करने के पक्षधर थे।

न बेटा था, न बेटी ने कमी महसूस होने दी, पिता को कंधा देकर दी मुखाग्नि
न बेटा था, न बेटी ने कमी महसूस होने दी, पिता को कंधा देकर दी मुखाग्नि

आज उनकी बेटी गीता देवी ने अपने कर्मों से उनके विचारों को एक नई पहचान दी है। एक ओर पिता ने बेटियों की शिक्षा और समान अधिकारों की बात को महत्व दिया, वहीं दूसरी ओर बेटी ने पिता की अंतिम विदाई में सामाजिक मान्यताओं से ऊपर उठकर अपनी जिम्मेदारी निभाई।

न बेटा था, न बेटी ने कमी महसूस होने दी, पिता को कंधा देकर दी मुखाग्नि
न बेटा था, न बेटी ने कमी महसूस होने दी, पिता को कंधा देकर दी मुखाग्नि

स्वर्गीय अर्जुन लाल बुनकर के निधन पर बंशीधर, गिरधारी लाल, लालचंद, सागर बुनकर, साधूराम बुनकर, किशनलाल, बाबूलाल, निर्मल, सुरेंद्र कुमार, सोहनलाल, आंची देवी, वीरांगना बीना देवी सहित अनेक ग्रामीणों ने शोक जताते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

Author

Leave a Comment