Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • केमिस्ट ऐसोसिएशन ने दी बाजार बंद की चेतावनी, 5 दिन में कार्रवाही की मांग
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केमिस्ट ऐसोसिएशन ने दी बाजार बंद की चेतावनी, 5 दिन में कार्रवाही की मांग

News Chakra December 24, 2020

केमिस्ट पर फायरिंग मामले में उपखंड अधिकारी व थाना अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

न्यूज चक्र कोटपूतली । बीती रात्रि को श्री राम मेडिकल सेंटर के मालिक अनुप बंसल पर हुई गोलीबारी के संदर्भ में कोटपूतली केमिस्ट एसोसिएशन के तत्वाधान में अध्यक्ष सुभाष चंद्र शर्मा के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी सुनीता मीणा व थानाधिकारी के नाम एसआई रविंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपा गया है। शर्मा ने ज्ञापन में बताया है कि पुलिस चैकी के समीप ही दवा विक्रेता की दुकान है, फिर भी मौके पर कोई पुलिस नहीं पहुचती है। अगर चैकी पर कोई मौजूद होता तो वारदात से मुजरिम फरार होने में सफल नहीं हो पाता। शर्मा ने ज्ञापन में बताया कि इस घटना को लेकर सभी व्यापारिक वर्ग भयभीत है और रोष प्रकट कर रहा है।

ज्ञापन सोंपकर केमिस्ट ऐसोसिएशन ने उपखंड अधिकारी से अधिकारियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है। जिससे की आम व्यापारी अपने आप को महफूज महसूस करें और दोबारा ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो। सभी दवा विक्रेताओं ने इस घटना पर 5 दिवस में कार्यवाही करने की मांग की है और कहा है कि अगर 5 दिवस में कार्यवाही नहीं होती है तो सभी व्यापारी बाजार बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर भाजपा नेता मुकेश गोयल, मैथिलीशरण बंसल, अंचल गुप्ता, ओम, शिव गुप्ता, शीशराम यादव, कमल गुप्ता व पूर्व विधायक रामस्वरूप कसाना सहित दवा विक्रेता उपस्थित रहे।

Chemist Association warns of market shutdown

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया का चुनावी रुझान चुनाव के बाद
Next: घर पर बनाता था बंदूक और हथियार, 10-15 हजार में बेच देता था

Related Stories

IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image-546273395-17758423032293731735390285255801.jpg
  • Top news

पावटा उपखण्ड क्षेत्र में सीसी सड़क को मंजूरी, 74.69 लाख रुपये स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia April 10, 2026
image_editor_output_image29656924-17758403592663397433553452553950.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्राज गुर्जर ने शहीद गोवर्धन गुर्जर को दी श्रद्धांजलि

Rajesh Kumar Hadia April 10, 2026
image_editor_output_image1647834692-17758398557982215633610252581362.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में अम्बेडकर जयंती का भव्य आयोजन

Rajesh Kumar Hadia April 10, 2026
image_editor_output_image-438961427-17758393058907094160174168821989.jpg
  • Top news

हाइवे पर हादसा : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

Rajesh Kumar Hadia April 10, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.