घर पर बनाता था बंदूक और हथियार, 10-15 हजार में बेच देता था

न्यूज चक्र, कोटपूतली। प्रागपुरा थाना पुलिस ने अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान के अंतर्गत थाना इलाके के ग्राम पंडितपुरा में अवैध हथियारों बनाने के अवैध कारखाने का भंडाफोड़ कर भारी मात्रा में अवैध हथियार बनाने की सामग्री जप्त की है.

एडिशनल एसपी कोटपुतली रामकुमार कस्वां ने बताया कि सर्किल ऑफिसर दिनेश यादव  एवं प्रागपुरा थानाधिकारी बृजेश ज्योति उपाध्याय आईपीएस के सुपरविजन में प्रागपुरा थाना क्षेत्र में अवैध हथियार बनाने के कारखाने की सूचना प्राप्त हुई थी. जिस पर प्रागपुरा थाना अधिकारी ने विशेष टीम के साथ जाकर पंडितपुरा गांव में सुरेश जांगिड़ के मकान पर दबिश दी. जहां आरोपी भागने लगा. लेकिन पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे पकड़ लिया।

एएसपी कस्वा ने बताया कि मकान का निरीक्षण करने पर एक कमरे में अवैध हथियार बनाने की भारी मात्रा में सामग्री मिली. जिसके अंतर्गत विभिन्न उपकरण एवं कच्ची सामग्री के साथ एक हस्तनिर्मित टोपीदार बंदूक मिली जो अवैध होने से शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत सामग्री को जप्त कर अभियुक्त सुरेश उम्र 45 वर्ष को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्त से हथियारों को निर्मित कर कहां कहां बेचा गया उसके बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।

देखिए, घटना का विडियो समाचार।। ?

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।

1 thought on “घर पर बनाता था बंदूक और हथियार, 10-15 हजार में बेच देता था”

Comments are closed.