Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • Child Missing : Kotputli पुलिस को मिली सफलता, मिले तीनों लापता नाबालिग बच्चे, देखें पूरी ख़बर
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • Kotputli

Child Missing : Kotputli पुलिस को मिली सफलता, मिले तीनों लापता नाबालिग बच्चे, देखें पूरी ख़बर

News Chakra October 21, 2022
Child Missing

News Chakra @ Kotputli: (Child Missing Case Kotputli ) कोटपूतली के गोपालपुरा रोड से तीनों नाबालिग बच्चों के लापता होने के मामले में कोटपूतली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कोटपूतली पुलिस को सूचना मिलने के बाद दिनभर सीसीटीवी फुटेज व अन्य जानकारी जुटाई गई। जिसके बाद तीनों बच्चों के कोटा में होने की पुष्टि हुई है। कोटपूतली एएसपी विद्या प्रकाश ने इसकी पुष्टि की है।

Child Missing Case Kotputli : थाना अधिकारी ने बताई पूरी कहानी…..

Child Missing : Kotputli पुलिस को मिली सफलता, मिले तीनों लापता नाबालिग बच्चे, देखें पूरी ख़बर

वहीं थाना अधिकारी सवाई सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि तीनों बच्चे बुधवार शाम कोटपूतली के गोपालपुरा रोड से लापता हुए थे। जिनमें 2 बच्चे ग्राम मोलाहेड़ा के रहने वाले हैं। जो मोलाहेड़ा से बुधवार शाम 4 बजे साइकिल पर सवार होकर कोटपूतली पहुंचे थे। जहां एक होटल के सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे हैं, जहां उन्होंने साइकिल रखी और इसके बाद वे गोपालपुरा रोड गए जहां तीसरे बच्चे को साथ लेने के बाद अपुष्ट जानकारी के मुताबिक ट्रक या अन्य वाहन से कोटा पहुंच गए। थाने के एएसआई राजवीर सिंह ने तकनीकी सहायता से जानकारी जुटाते हुए बच्चों को ट्रेस कर लिया, साथ ही बच्चों को दस्तयाब कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें….. पुलिस ने RAF के साथ निकाला पैदल मार्च, जानिए क्यों !

Child Missing Case Kotputli : इधर बच्चों के मिलने की सूचना के साथ ही परिजनों के चेहरों पर खुशी छा गई। वहीं पुलिस ने भी राहत की सांस ली है। आपको बता दें कि बुधवार को बच्चों के लापता होने के बाद पूरी रात परिजनों ने बच्चों को तलाशा और उसके बाद अगले दिन थाना पुलिस को इसकी सूचना दी और साथ ही पुलिस पर मामला दर्ज न करने का आरोप लगाया था।

वहीं थाना अधिकारी सवाई सिंह ने आरोपों को निराधार बताते हुए कहा है कि परिजनों ने दोपहर 2 बजे सूचना दी थी। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और परिजनों को साथ ले करके शाम तक एफ आई आर दर्ज कर ली गई थी और गहनता से जांच की जा रही थी। जिसके बाद अब बच्चों को सुरक्षित दस्तयाब कर लिया गया है।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Child Missing : रहस्यमय तरीके से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चे !
Next: ACB TRAP : पटवारी 35 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार

Related Stories

img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image-554875893-17710749060928753250587009339651.jpg
  • Kotputli

Kotputli News: जनगणना-2027 की तैयारियों को मिली रफ्तार

Vikas Verma February 14, 2026 0
image_editor_output_image102192287-17710661246899000475256936373167.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली में विशेष प्री-लिटिगेशन लोक अदालत का आयोजन, 25 प्रकरणों का निस्तारण

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image1798669715-17726405075465068849589871418741.jpg
  • Top news

पावटा में भी उत्साह और प्रागपुरा में सामूहिक होलिका दहन

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image372226135-17726391828405143768795265636870.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिला क्षेत्र के पूतली में ममता भूपेश का भव्य स्वागत

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026
image_editor_output_image7511903-17726130565738536722333385872623.jpg
  • Top news

पावटा ब्लॉक के फूलचंद यादव की सड़क हादसे में मौत, धाराजी घाटी में हुआ दर्दनाक हादसा

Rajesh Kumar Hadia March 4, 2026 0
image_editor_output_image1798677772-17725106389531410240421022588547.jpg
  • Top news

राजस्थान में मेरठ ऑडियो प्रकरण प्रतिक्रिया: पत्रकारिता की स्वतंत्रता पर बहस, प्रशासन ने दी सफाई

Rajesh Kumar Hadia March 3, 2026 0
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.