Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • ACB TRAP : पटवारी 35 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार
  • Rajasthan News
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Shahpura

ACB TRAP : पटवारी 35 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार

News Chakra October 21, 2022
acb trap

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जयपुर ग्रामीण (PAOTA ) में ACB TRAP कार्रवाई करते हुए एक पटवारी को 35 हजार की रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक भगवान लाल सोनी ने बताया कि एसीबी की जयपुर ग्रामीण इकाई को परिवादी द्वारा शिकायत दी गई थी कि उसकी खरीद शुदा भूमि का नामांतरण खोलने की एवज में पटवारी कमलेश जाट 50 हजार रिश्वत राशि मांग कर परेशान कर रहा है। जिस पर शिकायत का सत्यापन करने के बाद एसीबी के जयपुर ग्रामीण एएसपी आहद खान के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक मानवेंद्र शर्मा की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पटवारी कमलेश कुमार जाट निवासी ग्राम करवास, कोटपूतली को 35 हजार रिश्वत राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

ACB TRAP: बीपीएल वर्ग में है परिवादी, दो जनों ने मिलकर जैसे तैसे खरीदी थी जमीन

प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादियों के पास खुद की जमीन भी नहीं थी। बीपीएल वर्ग से ताल्लुक रखने वाले दो जनों ने परिवार की गुजर बसर के लिए जैसे – तैसे जमीं खरीदी थी। लेकिन आरोपी पटवारी गरीबी व लाचारी का फायदा उठाना चाहता था और परिवादियों से जमीन नामांतरण खोलने की एवज़ में 50 हज़ार रुपियों की मांग कर दी। जिसकी परिवादियों ने एसीबी में शिकायत कर दी।

यह भी पढ़ें…. kotputli पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मिले तीनों नाबालिग बच्चे

ACB TRAP: पटवारी के पास था अतिरिक्त चार्ज

ACB TRAP : पटवारी 35 हज़ार रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार
प्रागपुरा थाने में एसीबी की गिरफ़्त में आरोपी पटवारी

एसीबी की टीम आरोपी के आवास एवं अन्य ठिकानों की तलाशी ले रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पटवारी के पास पावटा के पटवार हल्का फतेहपुरा खुर्द के अलावा पाथरेडी व राजनोता का अतिरिक्त चार्ज था। एसीबी की टीम आरोपी पटवारी से प्रागपुरा थाने में अभी पूछताछ कर रही है। एसीबी एएसपी आहद खान ने बताया कि आरोपी पटवारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान किया जाएगा।

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: Child Missing : Kotputli पुलिस को मिली सफलता, मिले तीनों लापता नाबालिग बच्चे, देखें पूरी ख़बर
Next: Kotputli : पार्षद पूछ रहे सभापति से, कैसे कहे हैप्पी दीपावली ! वार्डो में लगे हैं कचरे के ढ़ेर

Related Stories

image_editor_output_image1516286398-1775919234057155611533915593419.jpg
  • Shahpura

शाहपुरा: कीचड़ से गुजरी अंतिम यात्रा, लोगों ने कहा शर्म करे प्रशासन

Vikas Verma April 11, 2026
IMG-20260401-WA0016.jpg
  • Banethi
  • Kotputli

पानेड़ा में बघेरे का खौफ गहराया, फिर दिखा वन्यजीव; ग्रामीणों ने मोबाइल में कैद किया

Mahesh Kotputli April 2, 2026
image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
April 2026
MTWTFSS
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930 
« Mar    

You may have missed

image_editor_output_image1108666945-17765357835583852719197409741002.jpg
  • Top news

पावटा में धूमधाम से मनाया जाएगा भगवान परशुराम जन्मोत्सव

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1442886987-17765353942109204293752673806755.jpg
  • Top news

पावटा में मुख्यमंत्री विकसित ग्राम/शहरी वार्ड अभियान को लेकर बैठक आयोजित

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1980323669-17765344120983403065486458552358.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ में ऑपरेशन ‘एनटी वैनम 2.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 300 ट्रामाडोल कैप्सूल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
image_editor_output_image-1513275828-17765317625808251758106682844105.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में गौवंश के साथ अनैतिक कृत्य करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia April 18, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.