News Chakra

कोटपूतली (राजेश कुमार हाडिया) थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान ‘ऑपरेशन एनटी वैनम 2.0 (एनडीपीएस)’ के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 300 नशीले ट्रामाडोल कैप्सूल बरामद किए हैं।

कोटपूतली-बहरोड़ में ऑपरेशन ‘एनटी वैनम 2.0’ के तहत बड़ी कार्रवाई, 300 ट्रामाडोल कैप्सूल सहित दो आरोपी गिरफ्तार

थानाधिकारी राजेश कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक (27) पुत्र पप्पुराम मीणा और राजपाल (25) पुत्र लालाराम मीणा, दोनों निवासी रामपुर थाना बानसुर को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 300 नशीले कैप्सूल जब्त किए गए।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही इस अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए गहन जांच जारी है।

पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।

Categories:
Avatar photo