Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • Kotputli
  • सीएम अशोक गहलोत का कोटपुतली दौरा कल, अधिकारियों ने दिया तैयारियों को अंतिम रूप 
  • Jaipur
  • Kotputli
  • Rajasthan News

सीएम अशोक गहलोत का कोटपुतली दौरा कल, अधिकारियों ने दिया तैयारियों को अंतिम रूप 

News Chakra June 8, 2023
20230608_175050

शाम 3 बजे हेलीकॉप्टर के द्वारा कोटपुतली पहुंचेंगे सीएम गहलोत

महंगाई राहत शिविर का अवलोकन कर आम जनता से शिविर का फीडबैक भी लेंगे

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली. सूबे के सीएम अशोक गहलोत जिला कोटपूतली- बहरोड को घोषित करने के बाद शुक्रवार को पहली बार कोटपुतली आ रहे हैं. सीएम गहलोत शाम 3 बजे हेलीकॉप्टर के द्वारा कोटपुतली पहुंचेंगे. सीएम यहां एलबीएस कॉलेज ग्राउंड में आम सभा को संबोधित करेंगे साथ ही महंगाई राहत शिविर का अवलोकन कर आम जनता से शिविर का फीडबैक भी लेंगे. 

सीएम अशोक गहलोत के दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पिछले 3 दिन से तैयारियों में जुटा हुआ है और समाचार लिखे जाने तक अधिकारी वर्ग तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ था. बताया जा रहा है कि सीएम के द्वारा यहां विभिन्न कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण व उद्घाटन भी किया जाएगा. इसके लिए सभी अधिकारी कर्मचारियों को राज्य सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं एवं विकास कार्यों को टिप्स पर याद रखने की मौखिक हिदायत भी दी गई है.

सीएम अशोक गहलोत का कोटपुतली दौरा कल, अधिकारियों ने दिया तैयारियों को अंतिम रूप 

सीएम के दौरे को लेकर जहां क्षेत्रीय विधायक ने सभा स्थल का दौरा कर व्यवस्था व तैयारियों का जायजा लिया वहीं जयपुर रेंज आईजी उमेश दत्ता, कोटपूतली बहरोड विशेष अधिकारी शुभम चौधरी,  एडीएम रविंद्र शर्मा, जयपुर ग्रामीण एसपी डॉ. राजीव पचार, कोटपूतली उपखंड अधिकारी सूर्यकांत शर्मा, तहसीलदार अभिषेक सिंह, नगर परिषद आयुक्त फतेह सिंह मीणा सहित स्थानीय अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौके पर डटे रहकर तैयारियों में जुटे हुए हैं. 

सीएम के कार्यक्रम के दौरान यह रहेगी व्यवस्था

कोटपूतली एलबीएस कॉलेज में सीएम के सभा स्थल पर आमजन के प्रवेश के लिए महाविद्यालय की चारदीवारी को तोड़ कर दो अस्थाई प्रवेश द्वार बनाए गए हैं इन्हें गेट नंबर 3 व  4 नाम दिया गया है. वही महाविद्यालय के मुख्य द्वार पर एक नंबर गेट को रिजर्व रखा जाएगा जहां से काफिले में शामिल वाहनों का ही आवागमन हो सकेगा. गेट नंबर 2 से वीआईपी आवागमन रखा गया है, साथ ही गेट नंबर 3 व 4 से आमजन प्रवेश कर सकेंगे. 

यातायात व्यवस्था रहेगी डायवर्ट 

सीएम की सभा के दौरान शहर में जाम की स्थिति ना बने इसके लिए स्थानीय प्रशासन लिंक सड़कों पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करेगा. मुख्य चौराहे से जयपुर की ओर सर्विस लाइन पर दोनों तरफ डाबला रोड पर वाहनों का प्रवेश कुछ समय के लिए प्रतिबंधित रहेगा. इसके अलावा प्रशासन द्वारा बानसूर रोड, नागल पंडितपुरा रोड व डाबला रोड पर बैरीकेटिंग करवाई जा रही है, साथ ही शहर में भी भारी वाहनों का प्रवेश निषेध रहेगा.

 

  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड
  • कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत
  • पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान
  • बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार
  • राजस्थान के अलवर-जयपुर रोड पर सड़क किनारे बैठा दिखा पैंथर

About the Author

NEWS CHAKRA

News Chakra

Administrator

Visit Website View All Posts

Post navigation

Previous: आदिपुरुष के बाद रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, यश नितेश निभाएंगे टी…
Next: सीएम गहलोत का कोटपूतली दौरा मामला : दौरे से पहले एलबीएस कॉलेज की दीवारों पर लगे काले पोस्टर

Related Stories

image_editor_output_image-1012284324-17734767136182416607990697621856.jpg
  • Kotputli

कोटपूतली यूको बैंक की नवीनीकृत शाखा का उद्घाटन

Vikas Verma March 14, 2026
image_editor_output_image-1025072497-17727924157203073108639478708957.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
img-20260214-wa00163600544360647832298.jpg
  • Kotputli

पहले ही प्रयास में वंश गोयल ने पास की सीएमए इंटर परीक्षा, क्षेत्र में खुशी की लहर

Vikas Verma February 14, 2026 0
March 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031 
« Feb    

You may have missed

image_editor_output_image-1272121424-17744960747333417210674087276498.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में खाकी पर लगा दाग: यू-ट्यूबर को फंसाकर वसूली का मामला, SHO समेत चार पुलिसकर्मी सस्पेंड

Rajesh Kumar Hadia March 26, 2026
image_editor_output_image-1082552654-17744571970597199506894430694500.jpg
  • Top news

कोटपूतली-बहरोड़ जिले में कृषक साथी योजना से दो परिवारों को संबल, 2-2 लाख की सहायता स्वीकृत

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-1403778975-1774437842159652858421538820995.jpg
  • Top news

पावटा के प्रागपुरा जीएसएस को राज्य स्तरीय सम्मान, सहकारिता क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए मिली पहचान

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
image_editor_output_image-30209236-17743789327123113776049148530612.jpg
  • Top news

बहरोड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

Rajesh Kumar Hadia March 25, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.