Skip to content

News Chakra

कोटपूतली से प्रकाशित हिन्दी समाचार पत्र की अधिकृत वेबसाईट

Primary Menu
  • Home
  • National
  • Rajasthan News
    • Kotputli
    • Shahpura
    • Behror
    • Neemrana
    • BANSUR
    • VIRAT NAGAR
    • Banethi
  • BUSINESS
  • VIDEO
  • SPECIAL
  • Home
  • Rajasthan News
  • कलक्टर ने ग्राम पंचायत छींतोली  में की जनसुनवाई, मौके पर ही समस्या निराकरण के दिए निर्देश
  • Rajasthan News
  • VIRAT NAGAR

कलक्टर ने ग्राम पंचायत छींतोली  में की जनसुनवाई, मौके पर ही समस्या निराकरण के दिए निर्देश

Vikas Verma February 7, 2025

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल की अध्यक्षता में गुरूवार को त्रि-स्तरीय जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत पंचायत समिति विराटनगर की ग्राम पंचायत छींतोली में ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की गई जिसमें जिला कलक्टर ने मौके पर ही नियमानुसार समस्याओं के निराकरण के निर्देश प्रदान किये।

कलक्टर ने ग्राम पंचायत छींतोली  में की जनसुनवाई, मौके पर ही समस्या निराकरण के दिए निर्देश

जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुये कहा कि सरकार की मंशा स्थानीय स्तर पर समस्याओं का निराकरण करने की है जिससे आमजन को तहसील अथवा जिला कार्यालय पर नहीं जाना पडे। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित जनसुनवाई का उद्देश्य लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभान्वित करते हुये समस्याओं का स्थानीय स्तर पर निराकरण करना है।

उन्होंने जनसुनवाई में आये प्रत्येक नागरिक से रूबरू होकर उनके परिवादों को गंभीरता से सुना तथा संबंधित विभागों के माध्यम से यथाशीघ्र निराकरण कराने को कहा। जिला कलक्टर ने परिवादियों के बैंक, पट्टे, राशन, सड़क, पेयजल कनेक्शन, पेंशन, अतिक्रमण, पुलिस, चिकित्सा व्यवस्था, जलभराव, विद्युत, सीमाज्ञान सहित अन्य समस्याओं को सुनकर त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

कलक्टर ने ग्राम पंचायत छींतोली  में की जनसुनवाई, मौके पर ही समस्या निराकरण के दिए निर्देश

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनसुनवाई में आने वाले आमजन को किसी भी प्रकार से परेशानी न हो और उनकी समस्याओं का समुचित समाधान सुनिश्चित किया जाए। जिला कलक्टर ने इस दौरान ग्राम पंचायत कार्यालय में शैक्षणिक व प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे ग्रामीण बच्चों के लिए संचालित की जा रही लाइब्रेरी का निरीक्षण कर दी जा रही सुविधाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

इस दौरान उपखंड अधिकारी विराटनगर अमीता मान सहित समस्त विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

Avatar photo

Vikas Verma

Editor

विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।भूमिका (Role): Editor & Publisher, News Chakraविशेषज्ञता (Beats): स्थानीय प्रशासन, सामाजिक मुद्दे, जनहित समाचार, क्षेत्रीय रिपोर्टिंगअनुभव: 24+ वर्षों का पत्रकारिता अनुभवस्थान: कोटपूतली, राजस्थान

View All Posts

Post navigation

Previous: ध्वनि प्रदूषण: तेज आवाज सायलेंसर वाली 9 बाईक पुलिस ने की जप्त
Next: भिवाड़ी : साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Related Stories

  • Rajasthan News
  • Kotputli

केशवाना : केमिकल फैक्ट्री में एक के बाद एक फटे दो टैंकर, आसमान में उठ रहा लापरवाही का धुआं

Vikas Verma March 6, 2026
IMG-20260205-WA0024.jpg
  • Rajasthan News
  • Shahpura

सीसीटीवी में कैद हुई शाहपुरा की दिनदहाड़े फायरिंग, बाइक सवार बदमाशों ने कार रेंट ऑफिस पर बरसाईं गोलियां

Mahesh Kotputli February 5, 2026 0
img-20260120-wa00073352267853371205700.jpg
  • Kotputli
  • Rajasthan News

नारेहड़ा में लापरवाही का गड्ढाराज, खुले गड्ढे बने जानलेवा—जनप्रतिनिधियों की चुप्पी से बढ़ा आक्रोश

Mahesh Kotputli January 20, 2026 0
May 2026
MTWTFSS
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

You may have missed

  • Kotputli

कोटपूतली: कुश्ती का अभ्यास कर रहे बच्चों के बीच पहुंची कलेक्टर, सहज संवाद के बीच सुविधाओं का दिया आश्वासन

Vikas Verma May 12, 2026
sharab gyapan
  • Kotputli

शराब कारोबारियों का खुलासा: धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब

Vikas Verma May 12, 2026
image_editor_output_image1860776874-17785577225655186701792460120170.jpg
  • Top news

पावटा के ग्राम भैंसलाना में सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
image_editor_output_image-274630443-17785571517866019317925944684333.jpg
  • Top news

पावटा में मनाया जाएगा बाबा हरदेव सिंह का समर्पण दिवस

Rajesh Kumar Hadia May 12, 2026
Copyright © @News Chakra All rights reserved. | MoreNews by AF themes.