कोटपूतली–बहरोड़ जिला कांग्रेस कमेटी एवं पावटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में नई नियुक्तियों के बाद प्रागपुरा कस्बे में सोमवार को स्वागत समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम विराटनगर पूर्व विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष इन्द्रराज गुर्जर के प्रतिनिधि राजेश गुर्जर की अध्यक्षता में हुआ, जहां ग्रामीणों व कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों का माला व साफा पहनाकर अभिनंदन किया।

जारी नियुक्तियों में पावटा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में महासचिव पद पर नरेश यादव, शिम्भुदयाल सैनी व इरफान कुरेशी को जिम्मेदारी दी गई। वहीं जिला कांग्रेस कमेटी में अध्यक्ष पद पर सुरेन्द्र चावला, राजेन्द्र सैनी, लोकेश यादव तथा सदस्य के रूप में अर्जुन लाल सैनी, सद्दाम हुसैन, सचिन वर्मा एवं सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में सीताराम सिंघल को नियुक्त किया गया।

इस अवसर पर शिम्भु दयाल हाडिया, धर्मपाल यादव, अमित सिंह चौहान, मुन्ना, यासीन कुरेशी, गिरधारी यादव, नागरमल गुरुजी, मनोज चावला, मनोज यादव, जेपी यादव, अलाउद्दीन कुरेशी, सोनू बंसल, कृष्ण महावर, बिजेंद्र यादव, अल्लार खां, पूरण चावला, कुंदन स्वामी, आनंद सिंह शेखावत, शंकर पारीक, रोशन सोनी, कैलाश धानका, दिनेश धानका, सतपाल धानका, ओम प्रकाश चावला, मोहनलाल शास्त्री, अरुण शर्मा, मेघराज शर्मा, लोकेश सामरिया, शशिकांत मुसोदिया, हरदयाल स्वामी, रोहताश यादव, भीम सिंह मुसोदिया, दयाल योगी, रामकुमार ठेकेदार, उमराव चावला, अमित चावला, राकेश चावला, रामनिवास यादव, रामू यादव, शाहिद खान, महिपाल यादव, प्रह्लाद धोबी, महेश चावला सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



