Home Rajasthan News Neemrana विधायक ललित यादव के जन्मदिन पर नीमराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया...

विधायक ललित यादव के जन्मदिन पर नीमराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया सेवा कार्य

0

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) नीमराना में मुंडावर विधायक ललित यादव के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सेवा कार्य कर उनका जन्मदिन मनाया। शुक्रवार को नीमराना कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और बंजारा बस्ती में मरीजों और जरूरतमंद परिवारों को फल वितरण किया गया।

20250912 1154428852360840826537975

कार्यक्रम का नेतृत्व कांग्रेस नगर अध्यक्ष वेद प्रकाश सैनी ने किया। इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट प्रकाश सैनी, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष संजय यादव, महावीर प्रसाद चर्खिया, एडवोकेट सुनील यादव (फौलादपुर), जिला महासचिव अशोक मुद्गल, धर्मवीर सिंह रेवाड़िया, रविंद्र सामरिया, केशव प्रजापति, सुजान सिंह यादव, संजय सैनी, नवीन कुमारी, गिरिराज, हरप्रीत, धर्मवीर, देवानंद मोरोडिया, सरजीत, रविंद्र यादव, ताराचंद, शेर सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यकर्ताओं ने कहा कि विधायक ललित यादव के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाते हुए समाज में सहयोग और सद्भावना का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने मरीजों और जरूरतमंदों की सेवा कर विधायक के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version