कोटपूतली: अंडरपास की मांग ने पकड़ा जोर, आज श्री राम मंदिर में बैठक

न्यूज़ चक्र। कोटपूतली शहर में मुख्य चौराहे पर पुलिया निर्माण के दौरान की विसंगतियां आमजन को अखर रही हैं। लक्ष्मी नगर मोड पर आए दिन होने वाली दुर्घटनाओं से त्रस्त आमजन अब सड़क पर उतरने की रणनीति बना रहा है। जिसके तहत आज यानी रविवार को 12 बजे लक्ष्मी नगर श्री राम मंदिर में प्रबुद्ध जनों ने आम बैठक बुलाई है। गौरतलब है कि लक्ष्मी नगर को शहर से जोड़ने वाले अंडरपास की मांग आज तक अधूरी है।

कोटपूतली: अंडरपास की मांग ने पकड़ा जोर, आज श्री राम मंदिर में बैठक

कोटपूतली शहर के लक्ष्मीनगर मोड़ पर अन्डरपास की मांग को लेकर रविवार को लक्ष्मीनगर, पटेल कालोनी, उपली कोठी, फौजावाली ढाणी, वार्ड नंबर 21, कुम्हारों का मौहल्ला, कुंजविहार कालोनी आदि के निवासी लोगों ने एकराय होकर लक्ष्मीनगर मोड़ पर अंडरपास बनाने को लेकर चर्चा की। इसको लेकर रविवार को श्रीराम मंदिर लक्ष्मीनगर में दोपहर 12 बजे बैठक का आयोजन किया जायेगा।

बैठक में अंडरपास बनाने को लेकर योजना बनाई जायेगी। बैठक हेतु पूर्व पार्षद भीखाराम सैनी, रमेश कुमावत, नंदलाल पंडित, पत्रकार गिरिराज नायक, अशोक शर्मा, जयसिंह सैनी, वेदप्रकाश सैन, रामेश्वर सैनी, जगदीश सैन, ओमप्रकाश सहित सैकड़ो लोग मौजूद रहे।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।