News Chakra

न्यूज़ चक्र, पावटा। भांकरी के युवा खिलाड़ी रवि कुमावत  ने अपनी मेहनत और कौशल के दम पर कबड्डी के प्रतिष्ठित मंच मैक्स कबड्डी लीग में चयनित होकर अपने गांव और परिवार का नाम रोशन किया है। यह चयन उनके लिए एक बड़ी उपलब्धि है और क्षेत्र के लिए गर्व का विषय बन गया है।

भांकरी निवासी रवि कुमावत का मैक्स प्रो कबड्डी लीग में हुआ चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर

रवि ने बचपन से ही कबड्डी के प्रति गहरी रुचि दिखाई और अपने शानदार प्रदर्शन से कई प्रतियोगिताओं में जीत हासिल की। उनके खेल में दृढ़ संकल्प, ताकत और तकनीकी कुशलता की झलक साफ नजर आती है। कोच और विशेषज्ञों का कहना है कि रवि के अंदर एक बेहतरीन खिलाड़ी बनने की सभी योग्यताएं हैं, और यह चयन उनकी मेहनत का फल है।

मैक्स कबड्डी लीग देश की सबसे प्रतिष्ठित कबड्डी लीग में से एक है, जहां खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। रवि के इस चयन ने न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे गांव में उत्साह और प्रेरणा का माहौल पैदा कर दिया है। रवि ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने दादा -दादी ,माता सुमन देवी -पिता स्व. मुकेश कुमावत ,चाचा सुंदर ,ललित कुमावत सहित पूरे परिवार और कोच को दिया है, जिन्होंने हर कदम पर उनका साथ दिया।

उन्होंने कहा, “यह तो बस शुरुआत है, मेरा सपना है कि मैं देश के लिए खेलूं और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाऊं।”रवि की इस सफलता से क्षेत्र के युवाओं में खेल के प्रति नई ऊर्जा और उत्साह भर गया है। उनका यह कदम आने वाले समय में कई और खिलाड़ियों को प्रेरणा देगा।

Categories:
Avatar photo
विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।