कोटपूतली हाईवे: एक के बाद एक 5 वाहन भिड़े, 2 कार, 1 बस व ट्रेलर क्षतिग्रस्त

कोटपूतली दीवान होटल के सामने हुआ हादसा, बारिश के कारण बची लोगों की जान, अन्यथा हो सकता था बड़ा हादसा

न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। कोटपूतली नेशनल हाईवे पर सब्जी मंडी के सामने दीवान होटल के समीप हाईवे पर बने अस्थाई बस स्टैंड पर एक के बाद एक पांच वाहनों की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में एक ट्रेलर, बस व हाईवे पर सवारियां लेने के लिए खड़ी ईको कार क्षतिग्रस्त हुई हैं। हादसे का अंदाजा तस्वीरों के माध्यम से सहज ही लगाया जा सकता है।

कोटपूतली हाईवे: एक के बाद एक 5 वाहन भिड़े, 2 कार, 1 बस व ट्रेलर क्षतिग्रस्त
हाईवे के बीचों बीच क्षतिग्रस्त ट्रेलर
कोटपूतली हाईवे: एक के बाद एक 5 वाहन भिड़े, 2 कार, 1 बस व ट्रेलर क्षतिग्रस्त
टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त हुई ईको कार
कोटपूतली हाईवे: एक के बाद एक 5 वाहन भिड़े, 2 कार, 1 बस व ट्रेलर क्षतिग्रस्त
वाहनों की आपसी भिड़ंत में बस का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त
कोटपूतली हाईवे: एक के बाद एक 5 वाहन भिड़े, 2 कार, 1 बस व ट्रेलर क्षतिग्रस्त
टक्कर के बाद हाईवे से उतरकर नाले में गिरी एक ईको कार

जानकारी के मुताबिक, हरियाणा रोडवेज की एक बस ने यहां सवारियां लेने के लिए ब्रेक लगाए थे। लेकिन पीछे से आ रहे ट्रेलर ने आगे चल रही बस को टक्कर मार दी। ट्रेलर व बसों की टक्कर में सवारियां लेने के लिए हाईवे किनारे खड़ी कारें भी चपेट में आ गई। इस दौरान हादसे से बचाव के लिए अफरा तफरी में कुछ सवारी के बीच चोटिल होने की खबर है। हालांकि अभी घायलों से संबंधित पुष्टि नहीं हो सकी है।

फिलहाल कोटपूतली थाना पुलिस मौके पर पहुंची है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम लग गया। पुलिस जाम को खुलवाने में जुटी है, साथ ही हादसे की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

उल्लेखनीय है कि हाईवे पर इस जगह आए दिन हादसे होते रहते हैं। न्यूज़ चक्र ने अभी 9 अप्रैल को खबर प्रकाशित कर प्रशासन को आगाह किया था, बावजूद इसके प्रशासन की ओर से सुधार की कोई कोशिश नहीं की गई। नतीजतन बुधवार दोपहर यह हादसा देखने को मिला है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गनिमत है कि हादसे के वक्त ही बारिश आ गई थी और सवारियां सड़क से हट गई थी, अन्यथा आज बड़ा हादसा हो सकता था।

Author

  • Vikas Verma

    विकास वर्मा News Chakra के संस्थापक, संपादक (Editor) और प्रकाशक (Publisher) हैं। वे पिछले 24 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हुए हैं और स्थानीय से लेकर क्षेत्रीय स्तर तक जनसरोकार से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं।

    पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके अनुभव ने उन्हें एक जिम्मेदार और संवेदनशील संपादक के रूप में स्थापित किया है। News Chakra के माध्यम से उनका उद्देश्य निष्पक्ष, तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी खबरों को आम जनता तक पहुंचाना है, ताकि समाज में जागरूकता और पारदर्शिता बनी रहे।

    विकास वर्मा विशेष रूप से कोटपूतली, पावटा, प्रागपुरा और आसपास के क्षेत्रों की जमीनी खबरों पर फोकस करते हैं। उनकी संपादकीय नीति स्पष्ट रूप से सत्यता, निष्पक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी पर आधारित है।

    उनके नेतृत्व में News Chakra एक विश्वसनीय स्थानीय समाचार मंच के रूप में विकसित हो रहा है, जो आम लोगों की आवाज़ को मजबूती से उठाने का कार्य कर रहा है।