News Chakra

न्यूज चक्र (रमेशचंद्र) मुंडावर उपखंड के मौलावास गांव के दिल्ली पुलिस के जवान अशोक यादव की सड़क दुर्घटना में मौत हो जाने के बाद पुलिस के जवानों ने परिवार की सहायता के लिए हाथ आगे बढ़ाया है।

मोलावास गांव में दिल्ली पुलिस के जवानों ने परिवार को दी आर्थिक सहायता: सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत

दिल्ली पुलिस के करीब 4700 जवानों ने स्वैच्छिक सहयोग राशि एकत्रित कर 25 लाख 14 हजार 100 रुपये की आर्थिक सहायता परिवार को सौंपी है। अशोक यादव पुत्र इंदर सिंह यादव दिल्ली से ड्यूटी कर बस से घर लौटते समय सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। इस दुखद घड़ी में अपने साथी के शोक संतप्त परिवार को दिल्ली पुलिस में कार्यरत साथियों ने आर्थिक सहायता प्रदान की है।

मोलावास गांव में दिल्ली पुलिस के जवानों ने परिवार को दी आर्थिक सहायता: सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत

दिल्ली पुलिस के जवानों ने अपना समूह बनाकर विपत्ति में सहयोग करने वाले समूह श्रीकृष्ण पुलिस परिवार के अगुवाओं का ग्रामीणों ने सराहनीय कदम बताते हुए आभार जताया है। आर्थिक सहायता राशि के साथ अशोक यादव की याद में राजकीय स्कूल मैदान पर 5 पौधे ट्री गार्ड के साथ लगाए गए हैं।

मोलावास गांव में दिल्ली पुलिस के जवानों ने परिवार को दी आर्थिक सहायता: सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत

इस दौरान मुंडावर विधायक ललित यादव, स्थानीय सरपंच अजीत यादव, सामाजिक कार्यकर्ता अरुण यादव, पूर्व सरपंच रतनलाल यादव, पूर्व सरपंच नरेंद्र यादव, जितेंद्र दुघेडिया, सूबेदार धर्मपाल यादव, संदीप दुघेडिया, रण सिंह फौलादपुरिया, लेखराम पीटीआई, सुमेर सिंह नेताजी, रामकिशन यादव, अजीत मास्टर सहित दिल्ली पुलिस के साथी मौजूद रहे।

मोलावास गांव में दिल्ली पुलिस के जवानों ने परिवार को दी आर्थिक सहायता: सड़क दुर्घटना में हुई थी मौत

ग्रामीणों ने श्रीकृष्ण पुलिस परिवार के अगुवाओं का आभार जताया है और कहा है कि इस तरह की पहल से समाज में एकता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिलता है।

Categories:
Avatar photo

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *