न्यूज़ चक्र, कोटपूतली। स्वीप कार्यक्रम के तहत विधानसभा क्षेत्र कोटपूतली में इलैक्ट्रॉनिक मशीन एवं वीवीपैट का प्रदर्शन कर लोगों को मतदान हेतु प्रेरित किया जा रहा है ।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी एसडीएम सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि आम नागरिकों को मतदान के प्रति रुचि जागरूक करने एवं मतदान प्रक्रिया को समझने हेतु 4 ईडीसी केंद्र तहसील कार्यालय , पंचायत समिति , जिला बीडीएम अस्पताल व नगर परिषद कार्यालय में प्रतिदिन 11 पैट एवं कंट्रोल यूनिट बैलेट का डेमोस्ट्रेशन किया जा रहा है।
इसमें नवमतदाता, युवाओं व महिलाओं को मतदान करवाकर मत प्रणाली समझाई जा रही है । इनकी मॉनिटरिंग हेतु ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों की टीम का गठन किया गया है । कोई भी मतदाता ईडीसी केंद्रों पर जाकर ईवीएम एवं वीवीपैट कार्यप्रणाली और मतदान प्रक्रिया की जानकारी ले सकता है ।
यदि किसी व्यक्ति को मतदाता सूची या मतदाता पहचान पत्र से संबंधित किसी प्रकार की समस्या है तो वोटर हैल्पलाईन एप के माध्यम से ऑनलाइन फॉर्म 8 अप्लाई कर प्राप्त किया जा सकता है अथवा ईआरओ कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।
- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, सुरक्षा गार्ड युवक की मौत
- वायरलेस टावर पर चढ़ी बेल ने बदली प्रागपुरा थाना परिसर की तस्वीर
- खण्डेलवाल वैश्य समाज का दीपावली स्नेह मिलन समारोह आयोजित
- प्रागपुरा बाजार में सड़क तो बन गई, लेकिन नालियों की जगह ही नहीं छोड़ी
- बानसूर में हथियारबंद गैंग पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 7 गिरफ्तार
